Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam में बाढ़ से मचा हाहाकार! 100 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मदद के लिए आगे आए झारखंड के CM हेमंत सोरेन

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 12:19 PM (IST)

    असम इन दिनों भारी बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ की इस तबाही में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर हो ...और पढ़ें

    असम में तबाही मचा रही भारी बाढ़। (फाइल फोटो)
    असम में तबाही मचा रही भारी बाढ़। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हेमंत सोरेन ने असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पेशकश की
    2. बोले- झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा है

    राज्य ब्यूरो, रांची। असम इन दिनों भारी बाढ़ की चपेट में है। गांव-घरों में पानी भरने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। नदियों के उफान पर आने के कारण लोगों को अपना घर छोड़ने को भी मजबूर होना पड़ रहा। हालात ऐसे हैं कि बाढ़ के कारण 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित हैं।

    इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम की मदद के लिए पेशकश की है। उन्होंने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार को दो करोड़ रुपये की पेशकश की है।

    हिमंत ने पोस्ट कर दिया धन्यवाद

    असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपये की उदारतापूर्वक पेशकश की है। असम के लोगों की ओर से वह खुद झारखंड के दयालु लोगों और मुख्यमंत्री की उदारता की गहराई से सराहना करते हैं।

    हेमंत सोरेन ने क्या कहा?

    हिमंत विस्वा सरमा के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर असम के सीएम को जोहार करते हुए लिखा कि आपदा की इस घड़ी में झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है।

    उन्होंने आगे लिखा कि मां कामाख्या से वह विनती करते हैं कि असमवासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबरकर जल्द ही सामान्य जीवनयापन शुरू करेंगे।

    झामुमो ने हिमंत पर लगाए थे गंभीर आरोप

    उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने असम में बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की गतिविधियों को निशाने पर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ से जूझ रहे राज्य के सीएम झारखंड में राजनीतिक पर्यटन पर हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: '...आदिवासियों की विधानसभा और लोकसभा की सीटें घट जाएंगी', हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    Jharkhand Politics: 'BJP को झारखंड से खदेड़ देगी जनता', भानु प्रताप शाही के बयान पर JMM नेता का पलटवार