Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जामताड़ा में रिश्तों का खून: बेटी की डोली उठते ही लड़ाई, बेटे ने कुदाल मारकर की पिता की हत्या 

    Updated: Wed, 06 May 2026 08:40 AM (IST)

    जामताड़ा के करमाटांड़ में बेटी की विदाई के कुछ ही घंटों बाद एक बेटे ने नशे में धुत होकर अपने पिता की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे क ...और पढ़ें

    घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

    घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

    HighLights

    1. बेटे ने कुदाल से पिता गोविंद राय की हत्या की।

    2. घटना बेटी की शादी के तुरंत बाद, नशे में विवाद के कारण हुई।

    3. पुलिस ने आरोपी बेटे ललित राय को हिरासत में लिया।

    संवाद सहयोगी, करमाटांड़ (जामताड़ा)। बेटी की डोली उठे 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि इधर पिता की अर्थी निकालनी पड़ गई। आरोप है कि बेटे ने ही अपने पिता की कुदाली मारकर हत्या कर दी। घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव की सोमवार की देर रात की बताई जा रही है।

    जहां 60 वर्षीय निवासी गोविंद राय उनके ही बड़े बेटे ललित राय ने कुदाली से मारकर हत्या कर दी। घटना की खबर सुनते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, प्रभारी थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी, एसआई मुकेश कुमार भोक्ता , एएसआई जगन्नाथ टुडू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान संदिग्ध अवस्था में खटिया में पड़ा मृतक की लाश पाया गया।

    मृतक की पत्नी समेत कई लोगों ने ललित राय पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ललित राय को पिता की हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है।

    मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम के चंदन कुमार, संजीव कुमार, रामकृष्ण मुर्मू ने मृतक के घर के कुदाल समेत कई वस्तुओं की जांच की।

    शराब के नशे में हुआ विवाद

    मृतक की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि उनकी बेटी आशा राय की शादी रविवार रात को हुई। जिसकी विदाई सोमवार सुबह-सुबह की गई। सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

    मंगलवार को उनके पति गोविंद राय व बड़े बेटे ललित राय नशे में धुत होकर आपस में लड़ाई करने लगे। इसी दौरान मामला काफी बढ़ गया और छोटे बेटे अशोक राय ने दोनों को अलग-अलग घर भेज दिया। बाद में जब वह घर पहुंची तो देखा कि उनके पति गोविंद राय की लाश जमीन में पड़ी हुई थी।

    उन्होंने शव देखते ही शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की गहन पड़ताल में जुटी है।

    खबरें और भी

    प्रभारी थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी ने बताया कि रामपुर माधोपुर गांव में बेटे ने पिता का हत्या कर दिया। फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। लाश को कब्जे में कर लिया गया है इसके साथ ही बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। आवेदन मिलते ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अवैध वेतन निकासी केस: रांची में आज हाईलेवल बैठक, 8 को बोकारो जाएगी जांच टीम

    यह भी पढ़ें- मऊ में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी बदमाश गोलू उर्फ गोल्डन पैर में गोली लगने से घायल