JSSC Exam: जामताड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू, 16 केंद्रों पर 4380 अभ्यर्थी हुए शामिल
जामताड़ा जिले के 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेएसएससी परीक्षा-2024 शुरू हुई, जिसमें 4380 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की ...और पढ़ें
-1784428450028_m.webp)
जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय और सीएम उत्कृष्ट गर्ल्स स्कूल जामताड़ा में परीक्षार्थियों को जांच करते पुलिस कर्मी
HighLights
कड़ी सुरक्षा के बीच जेएसएससी सीजीएल परीक्षा शुरू।
जामताड़ा के 16 केंद्रों पर 4380 अभ्यर्थी शामिल।
तीन पालियों में आयोजित हो रही है परीक्षा।
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।
परीक्षा में कुल 4380 अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह सात बजे से सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया। महिलाओं एवं पुरुषों की जांच के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।
परीक्षा केंद्रों में केवल प्रवेश पत्र, आधार या पैन कार्ड तथा फोटोयुक्त पहचान पत्र और कलम ले जाने की अनुमति थी। बैग, मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। कई परीक्षार्थियों के जूते उतरवाकर भी जांच की गई।

परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन (पेपर-3), द्वितीय पाली में क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा (पेपर-2) तथा तृतीय पाली में भाषा ज्ञान (पेपर-1) की परीक्षा होगी।
प्रथम पाली के लिए सुबह 7 बजे से प्रवेश शुरू हुआ और 8 बजे गेट बंद कर दिया गया। परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 11:30 बजे से 1:30 बजे तक तथा तीसरी पाली की परीक्षा 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिले में सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल, डीएन हाई स्कूल, संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा इंटर महिला कॉलेज, ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम उत्कृष्ट गर्ल्स स्कूल, पीएम श्री गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल आदर्श, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोधबांध, सोनबाद, आरके प्लस टू मिहिजाम, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल मिहिजाम, बेसिक स्कूल मिहिजाम तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय शहरडाल सहित कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रही और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। केंद्राधीक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों के बैग आदि रखने की व्यवस्था नहीं की गई।
यह भी पढ़ें- साहिबगंज को मिलेगी निर्बाध बिजली: बरहड़वा में बनेगा 220 KV का पावर ग्रिड, फरक्का-पीरपैंती से सीधे जुड़ेगा जिला