JSSC Exam: जामाताड़ा में युवाओं ने खोजा कमाई का नया जरिया, बैग रखने के नाम पर वसूले ₹20-30
जामताड़ा में JSSC परीक्षा के दौरान, कई केंद्रों पर बैग रखने की व्यवस्था न होने पर स्थानीय युवाओं ने शुल्क लेकर परीक्षार्थियों के बैग जमा किए। यह व्यवस ...और पढ़ें
-1784429443449_m.webp)
HighLights
JSSC परीक्षा में कई केंद्रों पर बैग रखने की व्यवस्था नहीं।
स्थानीय युवाओं ने परीक्षार्थियों से बैग रखने का शुल्क लिया।
परीक्षार्थियों को मजबूरी में अतिरिक्त शुल्क देकर बैग जमा कराने पड़े।
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के दौरान कई परीक्षा केंद्रों के बाहर युवाओं ने कमाई का नया अवसर तलाश लिया।
चूंकि अधिकांश केंद्रों पर केंद्राधीक्षक की ओर से परीक्षार्थियों के बैग रखने की व्यवस्था नहीं की गई थी, इसलिए परीक्षा केंद्रों के बाहर स्थानीय युवकों ने टेबल-कुर्सी लगाकर बैग जमा कराने की सुविधा शुरू कर दी।

बैग रखने के एवज में अलग-अलग केंद्रों पर अलग-अलग शुल्क लिया गया। प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, मिहिजाम के बाहर प्रति बैग 20 रुपये, जबकि जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय के बाहर 30 रुपये प्रति बैग की दर से शुल्क वसूला गया। बैग जमा कराने वालों को यह भरोसा भी दिलाया जा रहा था कि उनका सामान पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और बारिश होने पर भी बैग भीगने नहीं दिया जाएगा।
दूसरी ओर, पीएम श्री गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल आदर्श में केंद्र प्रबंधन की ओर से गेट के अंदर बरामदे में अभ्यर्थियों के बैग रखने की व्यवस्था की गई थी, जिससे वहां परीक्षार्थियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ा।
परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा में मोबाइल, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक होने के कारण उन्हें मजबूरी में यह शुल्क देकर बैग जमा कराना पड़ा। परीक्षा के दौरान यह व्यवस्था कई केंद्रों पर युवाओं के लिए कमाई का साधन बन गई।