खूंटी में बनई नदी पर बनेगा छलटा डैम, श्रद्धालुओं को मिलेगी स्नान और आने-जाने की सुविधा
खूंटी में उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त ने बनई नदी पर प्रस्तावित छलटा डैम स्थल का निरीक्षण किया। इस योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित ...और पढ़ें
-1784789851613_m.webp)
HighLights
उप विकास आयुक्त ने बनई नदी छलटा डैम का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान और सुगम आवागमन मिलेगा।
यह डैम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, सुविधा बढ़ाएगा।
संवाद सहयोगी, खूंटी। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने मंगलवार को अंगराबारी के समीप स्थित बनई नदी में प्रस्तावित छलटा डैम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की इस स्वीकृत योजना का उद्देश्य प्रमुख धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान, सुगम आवागमन और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी के साथ निर्माण स्थल का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि छलटा डैम का निर्माण धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। योजना पूरी होने के बाद बनई नदी में स्नान और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सकेगा।
मौके पर कार्यपालक अभियंता (एनआरईपी), जिला परिषद के परियोजना पदाधिकारी, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- कोडरमा में NIA का एक्शन: Explosive Storage Depot पर छापामारी; दो लोग हिरासत में
यह भी पढ़ें- पश्चिमी सिंहभूम: 7 साल से लापता मां को जिंदा देख फफक कर रो पड़े बच्चे, मरा हुआ मानकर कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी