कोडरमा में स्कूल वाहनों में सुरक्षा से खिलवाड़, 19 गाड़ियों के दस्तावेज अधूरे; ₹97 हजार लगा जुर्माना
कोडरमा के डोमचांच में स्कूल वाहनों की सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान 19 वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए ...और पढ़ें
-1778828687091_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, कोडरमा। डोमचांच इलाके में स्कूल संचालकों द्वारा बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सोनी एवं मोटर यान निरीक्षक द्वारा डोमचांच प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में संचालित वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।
इस क्रम में लक्ष्य कान्वेंट स्कूल डोमचांच, जीएस पब्लिक स्कूल डोमचांच, जेपीएस सलईडीह एवं मंथन नेशनल स्कूल डोमचांच में परिचालित वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए, ऐसे 19 वाहनों से 97,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित वाहन संचालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें, अन्यथा मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंतिम रूप से सभी संचालकों को समय दिया गया है, बावजूद बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरती जाती है तो वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रिजल्ट पर उठे सवाल; स्मार्ट क्लास के बावजूद पिछड़ रहे विज्ञान के छात्र