Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में हाथियों का तांडव: महुआ चुनने गई महिला को कुचला, 4 दिन में तीसरी मौत

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 09:39 AM (IST)

    कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक जारी है, जहां चार दिनों में तीसरी मौत हुई है। मरकच्चो के जामु हरलाडीह गांव में महुआ चुनने गई 55 वर्षीय सीता देवी ...और पढ़ें

    महिला की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। फोटो जागरण

    महिला की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। बीते चार दिनों के अंदर तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाले जंगली हाथियों का आतंक जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु हरलाडीह गांव का है, जहां रविवार सुबह महुआ चुनने गई 55 वर्षीय सीता देवी को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला।

    जानकारी के अनुसार, सीता देवी सुबह करीब 5 बजे महोदरा जंगल में महुआ चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें जमीन पर पटकते हुए पेट पर पैर रखकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ गई अन्य महिलाएं किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहीं।

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। रेंज ऑफिसर रविंद्र कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता दी और शेष 3.75 लाख रुपये मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने का आश्वासन दिया।

    इधर, झरीटांड और ढेबुआडीह गांव में भी हाथियों का उत्पात जारी है। शुक्रवार रात हाथी ने कई मवेशियों को कुचलकर मार डाला और गौशालाओं को तहस-नहस कर दिया था। गांव के बाहर बंधे पशु भी इसके शिकार बने।

    पहले भी हो चुकी है घटना

    इससे पहले बुधवार को मरियमपुर और बोनाकाली इलाके में दो लोगों की मौत के घाट उतारने के बाद से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक हाथी झुंड से बिछड़कर लगातार हमला कर रहा है, जबकि अन्य हाथियों का दल आसपास के जंगलों में डेरा डाले हुए है।

    खबरें और भी

    वन विभाग की टीम लगातार प्रयास में जुटी है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण हाथियों को काबू करने में सफलता नहीं मिल पा रही है। हालात ऐसे हैं कि पूरे इलाके में डर और आक्रोश दोनों का माहौल बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- हाईवे पर सफर होगा महंगा: एक अप्रैल से टोल में बढ़ोतरी, मैथन टोल प्लाजा प्रबंधन ने इतने रुपये की वृद्धि की

    यह भी पढ़ें- रांची नगर निगम के दुकानदारों के पास आखिरी मौका, बकाया किराया नहीं चुकाने पर रद होगा लाइसेंस