कोडरमा के कटैया गांव में हाथियों का आतंक जारी, दो घरों को किया ध्वस्त; पशुओं की मौत
सतगावां के कटैया गांव में हाथियों ने फिर आतंक मचाया, दो घर तोड़े और भैंस-बकरी के बच्चों की जान ले ली। ...और पढ़ें

लोगों ने किया सड़क जाम। (जागरण)
HighLights
हाथियों ने कटैया गांव में दो घर ध्वस्त किए, पंचायत भवन क्षतिग्रस्त।
हमले में भैंस और बकरी के बच्चों की दुखद मौत हुई।
वन विभाग की निष्क्रियता पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
संवाद सूत्र, सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया गांव में हाथियों का आतंक फिर से देखा गया है। बताया जाता है कि इसके पूर्व भी हाथियों ने इस गांव में आकर जमकर आतंक मचाया था।
जिसमें रोहित कुमार 30 वर्ष पिता शिवनंदन यादव की जान ले ली थी ।वहीं, गजहड़ में भी दो घरों को ध्वस्त किया था। साथ ही साथ खेत में लगे गेहूं को भी चट कर गया था।
इन घटनाओं से भी लोग भयभीत थे। इधर गुरुवार की रात्रि हाथियों का जत्था कटैया बीच गांव पहुंच गया। जहां लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने पटाखा छुड़ाना शुरू कर दिया, तो कुछ लोगों ने आग जलाना व हल्ला करना शुरू कर दिया, जिससे गांव से तो हाथी निकल गए।
घर को तोड़ा
वहीं, पंचायत भवन का एक दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। पंचायत भवन के नजदीक द्वारिक प्रसाद यादव का घर तोड़ दिया।साथ ही साथ वही घर में बंधे एक बकरी के बच्चे की मृत्यु गिरे दीवाल में दबकर हो गई।
उसके बाद हाथियों ने कमला देवी का घर तोड़ दिया। घर की दीवाल एक भैंस के बच्चे पर गिर गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
बताया जाता है कि हाथियों को देख गांव वाले दुबक गए। कटैया गांव पर हाथियों का यह दूसरी बार हमला है। इसके पूर्व भी इस गांव में हमला हो चुके हैं और आक्रोशित ग्रामीणों ने दोबारा हाथियों के हमले होना और वन विभाग को सूचना देने पर नहीं आने की शिकायत को लेकर शुक्रवार की सुबह गया टू देवघर मुख सड़क कटैया मोड़ जाम कर दिया।
जिससे दर्जनों दर्जन वाहन दोनों ओर खड़े हो गए। इसकी सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा अपने दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और कहा कि अगर आप लोग सड़क से नहीं हटते हैं तो ग्रामीणों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना होगा।
खबरें और भी
तब जाकर ग्रामीणों ने जाम को हटाया। वहीं, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को बोला कि इसकी दोषी वन विभाग के लोग हैं तो वन विभाग के पास आप जाकर इसकी गुहार लगाइए। आप कानून को अपने हाथ ना लें।
यह मामला वन विभाग से मिलता जुलता है। इसलिए वन विभाग से सुरक्षा व मुआवजा की मांग करें। जाम हटाए नहीं तो मजबूर होकर हमें केस करना पड़ेगा। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम को हटाया इसके पूर्व भी हाथियों ने मीरगंज पंचायत में कई घरों को ध्वस्त किया और कई लोगों के फसल को भी चट कर गए।