विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा के मरकच्चो में गैस संकट: 1 किमी लंबी कतार, सप्लाई में देरी से लोगों का फूटा गुस्सा; 2 घंटे तक सड़क जाम

Published: Wed, 08 Apr 2026 01:42 PM (IST)

मरकच्चो प्रखंड में रसोई गैस की गंभीर समस्या बनी हुई है। बुधवार को इंडेन गैस कार्यालय से पेट्रोल पंप तक ...और पढ़ें

HighLights

  1. मरकच्चो में रसोई गैस के लिए एक किमी लंबी कतार।

  2. गैस किल्लत से नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम की।

  3. प्रशासन ने जल्द आपूर्ति बहाली का आश्वासन दिया।

संवाद सहयोगी, मरकच्चो (कोडरमा)। मरकच्चो प्रखंड में रसोई गैस की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बुधवार को मरकच्चो इंडेन गैस कार्यालय से लेकर वीरचूआ स्थित पेट्रोल पंप तक करीब एक किलोमीटर लंबी कतार देखने को मिली।

लोग सुबह 4 बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े हो गए थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश उपभोक्ताओं के चेहरे पर अनिश्चितता साफ नजर आई।

दोपहर करीब 12 बजे एक 14 चक्का वाहन में लगभग 600 सिलेंडर पहुंचे, जिसके बाद थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी के नेतृत्व में वितरण शुरू कराया गया। इसके बावजूद कई लोगों को आशंका बनी रही कि उन्हें गैस मिल पाएगी या नहीं। सात-आठ घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद भी उपभोक्ता परेशान नजर आए।

इससे पहले मंगलवार को गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा था। एजेंसी के समीप मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य पथ को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया गया।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से गैस नहीं मिलने के कारण घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिलने से लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हुए।

सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो और थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया था। प्रशासन ने जल्द आपूर्ति बहाल करने और व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है, लेकिन हालात फिलहाल सामान्य होते नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें- पलामू में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

यह भी पढ़ें- धनबाद में एक्शन के बाद होमगार्ड फिजिकल टेस्ट आयोजित, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ले जाने पर रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।