Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में NH-20 किनारे होटल पर पुलिस का छापा: संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां, हिरासत में 8 लोग

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:31 AM (IST)

    कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र में NH-20 किनारे स्थित बाबा लाइन होटल पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान तीन युवतियों, तीन युवकों, होटल मैनेजर और अटेंडेंट ...और पढ़ें

    NH 20 पर स्थित बाबा होटल।

    NH 20 पर स्थित बाबा होटल।

    HighLights

    1. कोडरमा के बाबा लाइन होटल पर पुलिस की छापेमारी।

    2. तीन युवतियों, तीन युवकों समेत आठ लोग हिरासत में।

    3. मामला सेक्स रैकेट से जुड़ा होने की आशंका।

    जागरण संवाददाता, कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एनएच-20 किनारे बाबा लाइन होटल में पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान तीन युवतियों और तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में और होटल मैनेजर के साथ अटेंडेंट को हिरासत में लिया है। वहीं होटल मालिक फरार चल रहा है।

    हिरासत में लिए सभी को पूछताछ के लिए चंदवारा थाना लाया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला सेक्स रैकेट से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक कथित दलाल भी शामिल बताया जा रहा है, जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा लाइन होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापामारी की।

    Koderma News

    कार्रवाई के दौरान तीन युवतियां और तीन युवक संदिग्ध परिस्थिति में मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पुलिस उनकी पहचान, होटल में ठहरने के उद्देश्य तथा आपसी संबंधों की जांच कर रही है। होटल संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

    गौरतलब है कि कोडरमा स्टेशन के आसपास स्थित होटलों में पूर्व में भी इस तरह की कई छापेमारी हो चुकी है, जिसमें कई युवक-युवतियों को पकड़ा गया था। वहीं, झील रेस्टोरेंट परिसर में संचालित होटल में तत्कालीन एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में भी सेक्स रैकेट का मामला सामने आया था।

    खबरें और भी

    उस मामले में होटल को सील कर दिया गया था और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। उरवां स्थित होटल में इस तरह की कार्रवाई पहली बार होने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। छापामारी के दौरान पुलिस ने कुछ वाहन भी जब्त किए हैं।

    यह भी पढ़ें- पलामू में आधी रात NH पर प्रशासन का शिकंजा, 240 सीएफटी बालू के साथ दो ट्रैक्टर किए जब्त

    यह भी पढ़ें- सावधान! गुलगुलिया गिरोह आपके बच्चों की रेकी तो नहीं कर रहा, पेरेंट्स की बढ़ी चिंता