Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन सावन में रविवार को भी चलेगी, बाबा धाम जानेवाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 05:36 PM (IST)

    हाजीपुर जोन और धनबाद मंडल के अधिकारियों ने कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। सावन में देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए कोडरम ...और पढ़ें

    कोडरमा स्टेशन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, श्रावणी मेले से पहले यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने पर चर्चा।

    कोडरमा स्टेशन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, श्रावणी मेले से पहले यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने पर चर्चा।

    HighLights

    1. कोडरमा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

    2. सावन में रविवार को भी चलेगी कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन।

    3. देवघर बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा विशेष लाभ।

    संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन और धनबाद रेल मंडल के उच्च अधिकारियों की टीम ने सोमवार को कोडरमा स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन सुधार समूह (SIG) की टीम ने स्टेशन का जायजा लेते हुए यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर मंथन किया।

    निरीक्षण के दौरान पेयजल आपूर्ति, साफ़-सफ़ाई, लिफ़्ट की कार्यप्रणाली, नए स्टेशन भवन और प्लेटफ़ॉर्म स्थिति पूछताछ कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्टेशन सुरक्षा और निगरानी प्रणाली की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान में यहां 37 सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय हैं।

    साथ ही, यात्रियों की सहूलियत के लिए सभी प्लेटफ़ॉर्मों पर जल्द ही कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने की आवश्यकता जताई गई। आंकड़ों के मुताबिक, कोडरमा स्टेशन से प्रतिदिन औसतन 6,500 टिकटों की बिक्री रिज़र्वेशन, जनरल और मोबाइल ऐप के माध्यम से होती है, जिसे देखते हुए व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने का फ़ैसला लिया गया है।

    निरीक्षण के दौरान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सुविधा) दिलीप कुमार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की बात कही। उन्होंने बताया कि कोडरमा से मधुपुर के बीच सप्ताह में 6 दिन चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रविवार को भी चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

    आगामी 29 जुलाई से शुरू हो रहे पावन श्रावण माह को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि देवघर जाने वाले कांवरियों और यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा मिल सके।

    इस निरीक्षण दल में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार के अलावा सीईईएनएचएम जनार्दन प्रसाद, मुख्य विद्युत अधिकारी (सामान्य) आनंद स्वरूप पांडेय, सीएसटीई टेली राजेश कुशवाहा, सीईटीएसपी मो. हसन, धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरव, उप मुख्य परियोजना पदाधिकारी (गति शक्ति) मनीष कुमार, वरीय मुख्य अभियंता-2 आशीष कुमार और कोडरमा स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 118 वर्ष पुराने कोडरमा-गया रेलखंड का होगा कायाकल्प, 190 करोड़ की परियोजनाओं से मिलेगी नई पहचान