कोडरमा से सुल्तानगंज जाना हुआ आसान, रेलवे ने दी 2 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी; शेड्यूल जारी
पूर्व मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला के लिए कोडरमा से सुल्तानगंज तक दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। इससे कांवड़ यात्रियों को सड़क मार्ग की परेशान ...और पढ़ें

रेलवे ने दी 2 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )
HighLights
कोडरमा से सुल्तानगंज के लिए दो स्पेशल ट्रेनें मंजूर।
कांवड़ यात्रियों को सीधी रेल सुविधा, सड़क मार्ग से राहत।
रांची-भागलपुर रूट पर 26 जुलाई से शुरू होंगी ट्रेनें।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया। सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बड़ी राहत की खबर है। अब कोडरमा से सुल्तानगंज जाने के लिए बस या अन्य सड़क मार्ग का सहारा लेने की मजबूरी नहीं होगी।
पूर्व मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला के अवसर पर कोडरमा होकर भागलपुर जाने वाली दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी है। दोनों ट्रेनें सुल्तानगंज स्टेशन पर ठहरेंगी, जिससे श्रद्धालु सीधे रेल मार्ग से सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरने के बाद देवघर के लिए कांवर यात्रा शुरू कर सकेंगे।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक स्पेशल ट्रेन गोमो मार्ग से जबकि दूसरी हजारीबाग टाउन मार्ग से संचालित होगी। इससे कोडरमा, झुमरी तिलैया, तिलैया, हजारीबाग, गोमो तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
ट्रेन संख्या 08690/08689 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल
रांची से भागलपुर: 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार
कोडरमा आगमन: रात 10:45 बजे
सुल्तानगंज आगमन: अगले दिन सुबह 5:25 बजे
भागलपुर आगमन: सुबह 6:30 बजे
वापसी: 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार
सुल्तानगंज प्रस्थान: सुबह 9:35 बजे
कोडरमा आगमन: दोपहर 3:40 बजे
रांची आगमन: रात 10:20 बजे
ट्रेन संख्या 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल
रांची से भागलपुर: 27 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार
कोडरमा आगमन: रात 10:40 बजे
सुल्तानगंज आगमन: अगले दिन सुबह 5:25 बजे
भागलपुर आगमन: सुबह 6:30 बजे
वापसी: 28 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार
सुल्तानगंज प्रस्थान: सुबह 9:35 बजे
कोडरमा आगमन: दोपहर 3:40 बजे
रांची आगमन: रात 9:40 बजे
रविवार को कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर चलाने की मांग
इधर, श्रीराम संकीर्तन मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना भदानी, पूर्व सचिव अरविंद चौधरी तथा चंद्रशेखर जोशी ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर और धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ से कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन को रविवार को भी संचालित करने की मांग की है।
खबरें और भी
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है, जबकि रविवार को बंद रहती है। वर्तमान में कोडरमा-मधुपुर रेलखंड का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और ट्रेन रविवार को कोडरमा स्टेशन पर ही खड़ी रहती है।
ऐसे में 3 अगस्त से रविवार को भी इसका परिचालन शुरू किया जाए, ताकि मधुपुर होकर देवघर जाने वाले कांवरियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके। श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से इस बार कोडरमा के श्रद्धालुओं के लिए सुल्तानगंज तक की यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। सड़क मार्ग की भीड़, वाहन बदलने की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।