लातेहार के बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में फिल्टर हाउस के गड्ढों में जलभराव, बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा पर खतरा
बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में फिल्टर हाउस निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे अब स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। बारिश के पानी से भरे इन गड्ढों से बच्चों और ...और पढ़ें

बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में फिल्टर हाउस के लिए खोदे गड्ढे।
HighLights
बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में फिल्टर हाउस के लिए खोदे गड्ढे।
बारिश के पानी से भरे गड्ढे, बच्चों-मवेशियों को खतरा।
संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार)। धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेलवे कॉलोनी स्थित सुभाष चौक के समीप फिल्टर हाउस निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।
निर्माण स्थल बदल दिए जाने के बावजूद पुराने स्थान पर खोदे गए गड्ढों की अब तक भराई नहीं कराई गई है। लगातार हो रही वर्षा के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है और वे तालाब का रूप ले चुके हैं। रेल कर्मियों के अनुसार, पहले फिल्टर हाउस के निर्माण के लिए जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदे गए थे।
बाद में निर्माण कार्य को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन पुराने निर्माण स्थल को समतल नहीं किया गया। बारिश के चलते गड्ढों में जलभराव होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि जलभराव वाले गड्ढों के समीप रेलवे का चिल्ड्रेन पार्क स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चों का आना-जाना लगा रहता है।
इसके अलावा आसपास मवेशियों की भी आवाजाही होती है, जिससे उनके गड्ढों में गिरने का खतरा बना हुआ है। रेल कर्मचारियों ने धनबाद रेल मंडल और संबंधित संवेदक से पुराने निर्माण स्थल की अविलंब भराई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गड्ढों को जल्द से जल्द भरना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें- लातेहार के डुमरा गांव में तीन माह से पेयजल संकट, चापानल खराब होने से ग्रामीण परेशान
यह भी पढ़ें- लातेहार में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जगह-जगह जलजमाव की स्थिति, किसानों ने शुरू की धान रोपनी की तैयारी
यह भी पढ़ें- लातेहार में 49 करोड़ की पेयजल योजना आज भी अधूरी, 27 गांवों को अब तक नहीं मिला पानी