Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना: लातेहार में 3640 चूजों का वितरण, लाभुकों को 75-90% मिल रहा अनुदान

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 06:53 PM (IST)

    लातेहार के बारियातू में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सात लाभार्थियों को कुल 3640 चूजे वितरित किए गए। प्रत्येक लाभार्थी को 520 चूजे, दाना, दवाए ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सात लाभुकों को 3640 चूजों का वितरण। (AI Generated Image)

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सात लाभुकों को 3640 चूजों का वितरण। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बारियातू (लातेहार)। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सा केंद्र में सात लाभुकों के बीच चूजों का वितरण किया गया।

    प्रत्येक लाभुक को 520-520 चूजे उपलब्ध कराए गए, जिससे कुल 3640 चूजों का वितरण हुआ। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रमेश राम, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला वागे, समाजसेवी संजय दास एवं विभागीय कर्मी विनोद बैठा ने संयुक्त रूप से चूजों का वितरण किया।

    इस अवसर पर जिप सदस्य रमेश राम ने कहा कि यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभुकों को 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर चूजे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला वागे ने बताया कि योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के तहत संचालित की जा रही है। लाभुकों को चूजों के साथ दाना, ड्रिंकर, फीडर, लाइट एवं आवश्यक दवाएं भी दी गई हैं।

    साथ ही पालन-पोषण की जानकारी देकर उन्हें सफल बनाने का प्रयास किया गया। विभाग ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

    यह भी पढ़ें- रांची नगर निगम ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल, ऑनलाइन टैक्स भुगतान पर मिलेगा 10% छूट

    यह भी पढ़ें- PM Kisan eMitra: झारखंड में अब घर बैठे मिलेगी खेती की हर जानकारी, AI चैटबॉट की हुई शुरुआत