रांची नगर निगम ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल, ऑनलाइन टैक्स भुगतान पर मिलेगा 10% छूट
रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स, जल कर और अन्य नागरिक सेवाओं के लिए एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को सरल, पारदर्शी और ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। नगर निगम द्वारा शनिवार को होल्डिंग टैक्स, जल कर भुगतान और अन्य नागरिक सेवाओं के लिए अपना आधिकारिक डिजिटल पोर्टल लाइव कर दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को सरल, पारदर्शी और सुलभ डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि कर भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके।
इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में होल्डिंग टैक्स के डिजिटल भुगतान को लेकर एक ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को डिजिटल पेमेंट की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों को बताया गया कि नागरिक अब विभिन्न डिजिटल माध्यमों के जरिए आसानी से कर भुगतान कर सकते हैं। निगम द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कई प्लेटफार्म उपलब्ध कराए गए हैं।
ऑनलाइन भुगतान करने पर 30 जून तक 10 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान रखा गया है। ओरियंटेशन कार्यक्रम के दौरान ही निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों ने अपने होल्डिंग टैक्स का डिजिटल माध्यम से भुगतान किया। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने खुद आनलाइन भुगतान कर इसकी शुरुआत की।
निगम क्षेत्र में रहने वाले कई कर्मियों ने भी मौके पर ही टैक्स जमा किया, जिससे उन्हें 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिला। एक घंटे के इस कार्यक्रम में कुल 60 हजार रुपये से अधिक की राशि का संग्रहण हुआ।
खबरें और भी
नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को डिजिटल और समय पर भुगतान के लिए जागरूक किया जाए।
यह भी पढ़ें- कोडरमा में 'डंकी रूट' से चल रहा कोयला तस्करी का खेल, एक ही दिन में दो राज्यों से पकड़े गए 8 ट्रक
यह भी पढ़ें- PM Kisan eMitra: झारखंड में अब घर बैठे मिलेगी खेती की हर जानकारी, AI चैटबॉट की हुई शुरुआत