Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड भाजपा ने SIR सूची पर उठाए सवाल, कंचन नगर का नाम मदीना मस्जिद रोड लिखने पर आपत्ति

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:17 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव ने चंदवा में विशेष गहन पुनरीक्षण सूची में कंचन नगर की जगह मदीना मस्जिद रोड नाम दर्शाने पर आपत्ति जताई है। ...और पढ़ें

    भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस। फोटो जागरण

    भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस। फोटो जागरण

    HighLights

    1. भाजपा प्रवक्ता ने एसआईआर सूची में नाम बदलने पर आपत्ति जताई।

    2. चंदवा में कंचन नगर को मदीना मस्जिद रोड दर्शाया गया।

    3. प्रशासन से तत्काल कंचन नगर नाम बहाल करने की मांग।

    संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान क्षेत्र के नाम को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग के अधिकारियों, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ), मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तथा लातेहार प्रशासन को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से शिकायत भेजी है।

    शाहदेव ने कहा कि चंदवा में दशकों से संबंधित क्षेत्र का नाम कंचन नगर प्रचलित है, लेकिन विगत कुछ वर्षों में इसका नाम कथित रूप से बदलकर मदीना मस्जिद रोड दर्शाया जाने लगा।

    उन्होंने कहा कि 13 मार्च 2026 को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया था कि क्षेत्र का नाम कंचन नगर ही रहेगा।

    नाम बदलने पर आपत्ति 

    उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तैयार प्रपत्रों में फिर से क्षेत्र का नाम मदीना मस्जिद रोड अंकित किया गया है।

    उनके अनुसार, इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और बहुसंख्यक आबादी इस पर आक्रोश व्यक्त कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने प्रशासन और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभिलेखों और एसआईआर प्रपत्रों में क्षेत्र का नाम तत्काल कंचन नगर दर्ज कराया जाए, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

    उन्होंने यह भी दावा किया कि संबंधित क्षेत्र में अल्पसंख्यक आबादी नाममात्र की है और क्षेत्र की पहचान लंबे समय से कंचन नगर के रूप में रही है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड भाजपा का 'अधूरा एजेंडा': हिमंत बिस्वा सरमा ने बताई भविष्य की रणनीति

    यह भी पढ़ें- धनबाद कांग्रेस में सियासी घमासान: प्रदेश प्रभारी के सामने संतोष सिंह पर बरसे विरोधी, समर्थकों ने किया बचाव