लातेहार में सरकारी योजना में बड़ा 'घोटाला'? स्कूली बच्चियों को थमा दीं कबाड़ जैसी साइकिलें
लातेहार के बरवाडीह में स्कूली छात्राओं को वितरित की गई साइकिलों की खराब गुणवत्ता पर विवाद गहरा गया है। आरटीआई कार्यकर्ता ने जांच और दोषियों पर कार्रवा ...और पढ़ें

बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के बीच वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर विवाद हाे रहा है।
HighLights
बरवाडीह में छात्राओं को मिली साइकिलों की गुणवत्ता खराब।
आरटीआई कार्यकर्ता ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
दोषियों पर कार्रवाई और नई साइकिलें देने की अपील।
बिना गुणवत्ता जांच के वितरण का आरोप
RTI कार्यकर्ता तसलीम खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्राओं को दी गईं कई साइकिलों के पहिए टेढ़े हैं, ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहे, और सीट व पैडल ढीले हैं। इसके अलावा कई अन्य तकनीकी खामियां भी मौजूद हैं।
कार्रवाई और नई साइकिलों की मांग
तसलीम खान ने जिला प्रशासन से कहा कि साइकिलों की आपूर्ति, गुणवत्ता परीक्षण और वितरण प्रक्रिया की पारदर्शी जांच हो। उन्होंने कहा कि दोषी आपूर्तिकर्ता और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बिना मानक गुणवत्ता जांच (Quality Check) के ही छात्राओं को साइकिलें बांट दी गईं, जिससे उनके साथ दुर्घटना होने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
तसलीम खान, RTI कार्यकर्ता