लोहरदगा में फुटपाथों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीरों का चलना हो रहा मुश्किल
लोहरदगा शहर में फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण राहगीरों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे यातायात जाम की समस्या गंभीर हो गई है। ...और पढ़ें
-1782459480665_m.webp)
HighLights
फुटपाथों पर अतिक्रमण से राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर।
सोमवार बाजार रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण की समस्या बरकरार।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। शहर में फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के विभिन्न मार्गों पर फुटपाथों पर दुकानों और सामानों का कब्जा होने से राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
सबसे अधिक समस्या सोमवार बाजार रोड में देखने को मिल रही है, जहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पावरगंज से अपर बाजार होते हुए मिशन चौक तक जाने वाली यह सड़क शहर की प्रमुख संपर्क सड़क मानी जाती है।
इसी मार्ग पर सदर अस्पताल, सदर थाना, बैंक और मुख्य बाजार स्थित हैं। इसके बावजूद सड़क और फुटपाथ दोनों ही अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं। फुटपाथ पर कहीं अस्थायी दुकानें सजी रहती हैं तो कहीं दुकानदारों द्वारा सामान रख दिया जाता है।
ऐसे में पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं बचता। नगर परिषद और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। फुटपाथ पर कब्जा के कारण राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
खबरें और भी
व्यवसायिक गतिविधियों और वाहन पार्किंग बने हैं फुटपाथ
फुटपाथ का निर्माण राहगीरों की सुविधा के लिए किया गया था, लेकिन वर्तमान में इसका उपयोग व्यवसायिक गतिविधियों और वाहन पार्किंग के रूप में हो रहा है। सड़क किनारे स्थित कई बैंकों के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहक अपने वाहन सड़क और फुटपाथ पर ही खड़े कर देते हैं।
इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और अक्सर जाम लग जाता है। व्यापारिक गतिविधियों के बढ़ने के साथ-साथ सड़क पर वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अतिक्रमण की समस्या और गंभीर होती जा रही है।
स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
यह भी पढ़ें- गुमला में प्लास्टर गिरने से छात्रों की जान पर खतरा, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बंद हुआ स्मार्ट क्लासरूम
यह भी पढ़ें- पलामू में दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, इलाज के दौरान मौत; पति-ससुर पर हत्या का आरोप