लोहरदगा मर्डर-लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, व्यापारी शुभम की हत्या के दो मुख्य आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार
लोहरदगा पुलिस ने शुभम हत्याकांड और लूट के प्रयास के दोनों आरोपियों को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुराना अपराधी है औ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
शुभम हत्याकांड और लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस ने 36 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों से हथियार भी बरामद किए गए।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। शहर के अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स और पतराटोली पेट्रोल पंप में हथियार के बल पर लूट की कोशिश और पतराटोली में प्रिया स्टोर संचालक युवा व्यवसायी शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसमें से एक पुराने अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और जेल की हवा भी खा चुके हैं। अपराधियों को फिलहाल लोहरदगा जिले के गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अगले कुछ घंटों में इसकी खुलासा कर सकती है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
हालांकि पुलिस के किसी भी अधिकारी ने अभी तक आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि इन तीनों वारदातों को गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पतागांई गांव निवासी एवं वर्तमान में शहर के इमली चौक के पास रहने वाले असमत अंसारी और सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गांव निवासी रौशन शाहदेव ने अंजाम दिया था।
घटनाओं के बाद दोनों जिले से बाहर फरार होने की तैयारी में थे। इसी बीच एसपी सादिक अनवर रिजवी ने वारदात के तुरंत बाद लोहरदगा और किस्को एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर कार्रवाई तेज कर दी। जांच के दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
खबरें और भी
इसी क्रम में एसआइटी को दोनों आरोपितों की लोकेशन मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। शुभम कुमार की हत्या के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पूरे मामले की वास्तविक वजह पुलिस के आधिकारिक खुलासे के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इधर, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चेंबर आफ कामर्स ने शनिवार को लोहरदगा बंद और चक्का जाम का आह्वान किया था।
भाजपा, ट्रक आनर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों ने भी इस बंद का समर्थन किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले के आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- लोहरदगा में स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पावरगंज चौक पर लगाया जाम