लोहरदगा में रेल लाइन पर मिला अज्ञात शव, हत्या या आत्महत्या... जांच में जुटी पुलिस
रांची-लोहरदगा-टोरी रेल लाइन पर हेंडलासो हरिहरपुर गांव के पास रविवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को ...और पढ़ें

हेंडलासो हरिहरपुर गांव के पास रेल लाइन पर शव मिला।
HighLights
हेंडलासो हरिहरपुर गांव के पास रेल लाइन पर शव मिला।
सदर थाना पुलिस और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। रांची-लोहरदगा-टोरी रेल लाइन में लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेंडलासो हरिहरपुर गांव के समीप रविवार को एक अज्ञात शव बरामद किया गया। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों से मृतक के हुलिए और कपड़ों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे उसकी पहचान हो सके। बताया जाता है कि सदर थाना पुलिस और आरपीएफ को सूचना मिली थी कि हेंडलासो हरिहरपुर गांव के समीप रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या मामला किसी अन्य घटना से जुड़ा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- लोहरदगा में बाईपास सड़क निर्माण स्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड को लगी गोली; बाल-बाल बचा कर्मचारी
यह भी पढ़ें- लोहरदगा के 503 सरकारी स्कूलों में वज्रपात का खतरा, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
यह भी पढ़ें- लोहरदगा में वोटर लिस्ट से नाम गायब है? प्रपत्र-6 भरकर करा सकेंगे शामिल, 18 साल के युवाओं के लिए भी मौका
