Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीवी के कैरेक्‍टर पर था शक तो पति ने दुपट्टे से गला दबाकर कर दी हत्‍या, बेटियों के जन्‍म से भी थी उसे परेशानी

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 03:47 PM (GMT+05:30)

    झारखंड में लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग सिहर उठे हैं। यहां अपनी पत्‍नी पर किसी और से न ...और पढ़ें

    लोहरदगा में विवाहिता ज्‍योति की पति ने हत्‍या कर दी।
    लोहरदगा में विवाहिता ज्‍योति की पति ने हत्‍या कर दी।

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडू बस स्टैंड में गुरुवार की रात विवाहिता की उसके ही पति ने निर्ममता पूर्वक दुपट्टा के सहारे गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया।

    आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इस मामले में मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी राजेश साहू की पुत्री ज्योति की शादी मूल रूप से कुडू थाना क्षेत्र के कुंदो गांव निवासी नितिंजय साहू के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। कथित तौर पर शुरू से ही ज्योति देवी को उसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand: पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर; CM के आगमन के एक दिन पहले हुई घटना

    ससुरालवालों ने लगाया नाजायज रिश्‍ते का आरोप

    ज्योति देवी की दो बेटियां हुई थीं, जिसमें से एक बेटी की मौत हो चुकी है। जबकि एक बेटी जीवित है। बेटियों के जन्म और ज्योति देवी पर किसी और से संबंध रखने का आरोप लगाकर उसके ससुराल वाले लगातार ज्योति देवी को प्रताड़ित कर रहे थे।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    इसी बीच गुरुवार की रात नितिंजय साहू ने दुपट्टा के सहारे ज्योति देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर कुडू थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर आसपास के लोग सिहर गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की उज्‍जवला योजना में लोगों की दिलचस्‍पी घटी, फ्री में सिलेंडर-चूल्‍हा देने पर भी नहीं ले रहे कनेक्‍शन