Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकुड़ में स्कूल बस की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, गांधी चौक पर भड़का जन आक्रोश

    By Rohit KumarEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
    Updated: Tue, 27 Jan 2026 12:46 PM (IST)

    पाकुड़ के गांधी चौक पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मृदुल साहा की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृदुल परिवार का इकलौता ...और पढ़ें

    युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। फोटो जागरण

    युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. गांधी चौक पर स्कूटी सवार युवक की मौत।

    2. स्कूल बस की चपेट में आने से हुआ हादसा।

    3. आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, बाजार बंद।

    जागरण संवाददाता, पाकुड़। शहर के गांधी चौक के समीप मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक एक स्कूल बस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    मृतक की पहचान तलवाडांगा के मृदुल साहा के रूप में की गई है। मृदुल परिवार का इकलौता चिराग और कमाने वाला सदस्य था। वह जियो मार्ट में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। बेटे का क्षत-विक्षत शव देखकर स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    परिजन दहाड़ें मारकर रोते रहे, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि मृदुल की कमाई से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था।

    घटना के बाद लोगों में आक्रोश 

    घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र होने लगे। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ती चली गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने हादसे के लिए प्रशासन और पुलिस व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    लोगों का कहना था कि गांधी चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित है और भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई ठोस नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नो इंट्री में भी भारी वाहनों का प्रवेश हो जाता है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-01-27 at 12.19.16 PM

    प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बैरिकेड लगाकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारी नगर थाना के सामने पहुंच गए। वहां लोगों ने टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

    बाजार बंद कर मुआवजे की मांग

    करीब 10 बजे के बाद आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद करा दिया, जिससे व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गईं। दुकानदारों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

    पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, परंतु आदोलनकारी युवक के स्वजन के लिए 50 लाख रुपये की मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बैंकों की हड़ताल से ग्राहक परेशान, 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित

    यह भी पढ़ें- बिहार में 20 माह की बच्ची से दुष्कर्म, चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोचा

    यह भी पढ़ें- Munger News: सोमवार को दोस्तों के साथ निकला था धर्मेंद्र, मंगलवार को बगीचे में मिली लाश; हत्या की आशंका