Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 04:01 PM (IST)

    झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब 1 अप्रैल से स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, पाकुड़। झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पढ़ाई के समय में बदलाव करने का बड़ा निर्णय लिया है। अब एक अप्रैल से स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुले रहेंगे।

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कदम मुख्य रूप से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अप्रैल माह से तापमान में लगातार वृद्धि और कभी-कभी हीटवेव जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होने के कारण लंबे समय तक कक्षा में रहने वाले बच्चों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता था।

    गर्मी से होने वाली परेशानियां होंगी कम

    शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस बदलाव से न केवल गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सकेगा, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर संतुलित ध्यान दिया जा सकेगा।

    स्कूल प्रशासन और शिक्षक वर्ग को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे समय परिवर्तन के अनुसार कक्षाओं और गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। विद्यार्थियों के माता-पिता ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

    उनका कहना है कि बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल भेजना और दोपहर तक छुट्टी देना गर्मी से होने वाली परेशानियों को कम करेगा।

    यह भी पढ़ें- बेतला नेशनल पार्क में वन्यजीव फंड के दुरुपयोग का आरोप, फर्जी मजदूर और सप्लायरों के नाम पर भुगतान

    यह भी पढ़ें- नियुक्ति के 4 महीने बाद ही सेवानिवृत्ति: गढ़वा में शिक्षक की 20 साल की मेहनत बेकार, नहीं मिला पैसा



    खबरें और भी