पाकुड़ के पर्यटन स्थलों की बदलेगी सूरत: दुर्गापुर डैम में मिलेगी बोटिंग सुविधा, सेल्फी पवाइंट बनाने की तैयारी
पाकुड़ जिला प्रशासन ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम सहित अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाई है। ...और पढ़ें
-1783516857166_m.webp)
दुर्गापुर डैम का निरीक्षण करती डीसी,पीआरडी
HighLights
उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों का निरीक्षण कर विकास के निर्देश दिए।
भौरी कोचा मंदिर में पुल, पार्क और स्वच्छता पर जोर।
दुर्गापुर डैम पर बोटिंग, कॉटेज और सेल्फी पॉइंट बनेंगे।
जागरण संवाददाता, पाकुड़। जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर एवं दुर्गापुर डैम का निरीक्षण कर पर्यटन सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समन्वित कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से विकास कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पाकुड़ प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध जिला है।
इन स्थलों का योजनाबद्ध विकास होने से जिले की पहचान मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं तथा ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने सभी विभागों को गुणवत्ता, समयबद्धता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
भौरी कोचा मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर तक पहुंचने के लिए पुल निर्माण कराने, परिसर की नियमित साफ-सफाई, यात्री शेड के आसपास स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा परिसर को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।
साथ ही स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए छोटे स्टाल विकसित करने, बच्चों के लिए पार्क बनाने और पर्यटकों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच लगाने को कहा। दुर्गापुर डैम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इसे पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
खबरें और भी
उपायुक्त ने चार प्रकार की नौका (बोट) सुविधा विकसित करने, सुरक्षा के लिए गार्डरेल लगाने, नियमित सफाई, जलाशय की गाद निकासी (ड्रेजिंग), डैम के दूसरे छोर पर कॉटेज विकसित करने, आधुनिक शौचालय और आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से दुर्गापुर डैम पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बन सकता है।
निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सह जिला पर्यटन पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी तथा जिला पर्यटन विशेषज्ञ दीपन लाहिड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- हजारीबाग में विकास योजनाओं की सौगात, मासीपीरी-कपका सड़क और चेकडैम निर्माण को हरी झंडी