Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का नावाडीह में होगा अंतिम संस्कार, पुलिस हिरासत में पत्नी के शामिल होने की संभावना

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:26 AM (IST)

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार मंगलवार को पलामू के नावाडीह गांव में होगा, जिसमें पुलिस हिरासत में उसकी पत्नी रिया सिन्हा भी शामिल हो सकती है। ...और पढ़ें

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार

    HighLights

    1. गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार नावाडीह गांव में मंगलवार को।

    2. पुलिस हिरासत में पत्नी रिया सिन्हा भी अंतिम संस्कार में शामिल।

    3. सास ने सुजीत सिन्हा की मौत को फर्जी मुठभेड़ बताया।

    संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखंड के नावाडीह गांव में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जामताड़ा सदर अस्पताल से उसका शव मंगलवार करीब 12 बजे गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद गांव के बाहर स्थित कररबार नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

    अंतिम संस्कार में सुजीत सिन्हा की मां, भाई-बहनों तथा पुलिस हिरासत में उसकी पत्नी रिया सिन्हा के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अंतिम संस्कार को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस सतर्क है। 

    सास ने लगाए हत्या के आरोप

    गौरतलब है कि रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

    वहीं, सुजीत सिन्हा की सास उषा देवी ने इस घटना को फर्जी मुठभेड़ बताते हुए पुलिस पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा जारी है।

    यह भी पढ़ें- सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: शव से मिलीं दो गोलियां, दोनों कमर के ऊपर लगी थीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें