पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार पहुंची पत्नी , पति का शव देख बिलख पड़े मां-बेटे
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की अंतिम विदाई में उनकी पत्नी रिया सिन्हा एक दिन की पैरोल पर पुलिस अभिरक्षा में पहुंचीं। पति का शव देखते ही रिया और बेटे अक्षत क ...और पढ़ें
HighLights
रिया सिन्हा एक दिन की पैरोल पर अंतिम संस्कार में पहुंचीं।
पति का शव देख पत्नी और बेटे फूट-फूटकर रोए।
पुलिस अभिरक्षा में सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। झारखंड के चर्चित गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की अंतिम विदाई का पल बुधवार सुबह बेहद भावुक रहा। एक दिन की पैरोल पर पुलिस अभिरक्षा में उनकी पत्नी रिया सिन्हा हुसैनाबाद प्रखंड के मरहा पथरा स्थित ससुराल पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया।
इस दौरान उनके साथ पुत्र अक्षत कुमार सिन्हा भी मौजूद था। परिवार के सदस्यों के करुण क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन हो उठा।
शरीर से लिपटकर फूट-फूटकर रोने
जैसे ही काली साड़ी पहने रिया सिन्हा पुलिस वैन से उतरी, वहां मौजूद लोगों की निगाहें उनकी ओर टिक गईं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वह सीधे अपने पति के पार्थिव शरीर के पास पहुंचीं। शव देखते ही रिया अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकी और पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी।
उनके साथ पुत्र अक्षत कुमार सिन्हा भी अपने पिता के शव से लिपटकर बिलख पड़े। मां-बेटे के इस दर्दनाक दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।
रिजनों का विलाप लगातार गूंजता रहा
घर में मौजूद परिजनों का विलाप लगातार गूंजता रहा। रिश्तेदार और ग्रामीण भी इस भावुक क्षण के साक्षी बने। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पथरा गांव पहुंचते रहे। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।

इधर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था पर वरिष्ठ
पुलिस मुठभेड़ में हुई थी मौत
अधिकारियों की लगातार नजर बनी हुई है। पुलिस अभिरक्षा में ही रिया सिन्हा को अंतिम संस्कार की सभी आवश्यक रस्मों में शामिल कराया गया।
अंतिम दर्शन के बाद सुजीत सिन्हा की शवयात्रा उनके पैतृक आवास से कररबार नदी घाट के लिए रवाना हो गई। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कुछ ही देर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
खबरें और भी
सुजीत सिन्हा के दाह संस्कार के साथ ही झारखंड के अपराध जगत के एक चर्चित और लंबे समय तक सुर्खियों में रहे नाम का अध्याय भी हमेशा के लिए समाप्त हो गया। पुलिस मुठभेड़ में हुई उसकी मौत के बाद अब उसकी अंतिम विदाई भी पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है।