झारखंड में प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई
पलामू जिले में कक्षा 1 से 10 तक के एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। ...और पढ़ें
-1784276736649_m.webp)
AI Generated Image
HighLights
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू।
कक्षा 1 से 10 तक के एससी, एसटी, ओबीसी छात्र पात्र।
ई-कल्याण पोर्टल पर 15 अक्टूबर तक करें आवेदन।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पलामू जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सरकारी अल्पसंख्यक, गैर सरकारी माध्यमिक, मान्यता प्राप्त मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से 10वीं तक के अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए), रांची द्वारा जारी निर्देश के अनुसार छात्र-छात्राओं को ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जिन विद्यार्थियों का ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से पहले पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।
संस्थान स्तर पर आनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है। वहीं, जिला नोडल पदाधिकारी द्वारा आवेदनों के सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है।
छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
यह भी पढ़ें- आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया का 8 करोड़ से होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर
यह भी पढ़ें- अब्दुल बनेगा डॉक्टर, री-नीट यूजी में AIR 2003 के साथ धनबाद टॉपर