Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में फंड विवाद के चलते कौशल विकास केंद्र बंद, अधर में लटका युवाओं का भविष्य

    Updated: Sat, 02 May 2026 12:56 PM (IST)

    पलामू के छतरपुर अनुमंडल स्थित सरईडीह में झारखंड कौशल विकास मिशन का प्रशिक्षण केंद्र फंड विवाद के कारण बंद हो गया है, जिससे प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। छतरपुर अनुमंडल के सरईडीह स्थित झारखंड कौशल विकास मिशन का ट्रेनिंग सेंटर फंड विवाद में बंद हो गया है। केंद्र पर ताला लगने से प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

    जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 से यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के सचिव मोहम्मद जुबैर आलम और कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी संयुक्त रूप से केंद्र का संचालन कर रहे थे। हाल के दिनों में आवंटित राशि के हिसाब-किताब को लेकर दोनों के बीच विवाद गहरा गया, जिसके बाद प्रशिक्षण कार्य पूरी तरह ठप हो गया।

    सचिव मोहम्मद जुबैर आलम ने श्रम, नियोजन एवं कौशल विभाग के सचिव को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में प्राप्त तीसरी किश्त की 14,25,502 रुपये की राशि कोषाध्यक्ष द्वारा निकासी के बाद संस्था के खाते में जमा नहीं की गई।

    इधर, किराया भुगतान नहीं होने पर मकान मालिक ने कानूनी नोटिस भेज दिया है। सचिव ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं होने पर वे कर्मचारियों व परिजनों के साथ आत्मदाह को मजबूर होंगे।

    फंड संकट के कारण कर्मचारियों का वेतन, हॉस्टल खर्च और अन्य जरूरी भुगतान नहीं हो सका, जिससे केंद्र बंद करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम से प्रशिक्षण ले रहे युवाओं में आक्रोश है, जबकि प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- पलामू में दुर्घटना मुआवजा मामले में देरी पर DLSA की सख्ती, पुलिस को 30 दिन में रिपोर्ट देना जरूरी

    खबरें और भी