झारखंड के फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय को मिला राष्ट्रीय सम्मान, DCC की प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल
पलामू के चर्चित फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय को धनबाद कैमरा क्लब की राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मा ...और पढ़ें

इसी फोटो के लिए मिला सम्मान। सैकत चट्टोपाध्याय के सौजन्य से
HighLights
फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय को राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल मिला।
धनबाद कैमरा क्लब की प्रतियोगिता में पलामू के फोटोग्राफर को सम्मान।
19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मिलेगा यह पुरस्कार।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव और ग्रामीण जीवन को अपने कैमरे में जीवंत करने वाले चर्चित फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय को राष्ट्रीय स्तर की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार उन्हें देश की प्रतिष्ठित संस्था धनबाद कैमरा क्लब (DCC) एवं सेंटर ऑफ विजुअल आर्ट्स द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मिला।

प्रतियोगिता में लखनऊ के संजय जैन को गोल्ड मेडल और मुंबई के विवेक जोशी को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर अनिल रिशाल सिंह, लिसा सेलेंजर और मुकेश श्रीवास्तव शामिल थे।
सैकत चट्टोपाध्याय पलामू की प्राकृतिक छटा, वन्यजीव और ग्रामीण जीवन पर आधारित अपनी तस्वीरों के लिए देशभर में पहचान रखते हैं। इससे पहले भी उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में सम्मान मिल चुका है।
19 अगस्त को होगा सम्मान
सैकत ने बताया कि 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर धनबाद में आयोजित डीसीसी के कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसी अवसर पर धनबाद कैमरा क्लब की ओर से एक फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें देश-विदेश के कई नामचीन फोटोग्राफरों की तस्वीरें प्रदर्शित होंगी।
उन्होंने बताया कि सिल्वर मेडल से सम्मानित तस्वीर पलामू के एक गांव की है। प्रदर्शनी में उनकी अन्य तस्वीरें भी प्रदर्शित की जाएंगी, जो सभी पलामू की प्राकृतिक सुंदरता और ग्रामीण जीवन को दर्शाती हैं।
यह भी पढ़ें- गढ़वा में SIR पर उठे सवाल, एक ही मकान नंबर पर दर्ज मिले सैकड़ों मतदाताओं के नाम