पलामू से सीधे जयपुर जाना हुआ आसान, ट्रेन की मिली मंजूरी; चेक करें रूट और शेड्यूल
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों से पलामू संसदीय क्षेत्र को जयपुर के लिए सीधी साप्ताहिक ट्रेन की मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से अब पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों को गुलाबी नगरी जयपुर के लिए सीधे साप्ताहिक ट्रेन की स्वीकृति मिल गई है।
यह ट्रेन संख्या 18061 प्रत्येक बुधवार को संतरागाछी से दिन के 2.15 बजे टाटानगर वाया राॅची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, मिर्जापुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन रात 11 बजे खाटीपुरा जयपुर (राजस्थान) पहुंचेगी।
इसी तरह प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9.20 बजे 18062 बनकर खाटीपुरा से सुबह 9.20 बजे रवाना होकर शनिवार को शाम 7.45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन का लाेहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला सहित अन्य स्टेशनाें में ठहराव हाेगा।
यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने दी है। बताया कि नई ट्रेन के परिचालन को लेकर पलामू सांसद ने लोकसभा में नियम 377 एवं शून्यकाल के दौरान प्रभावी ढंग से मामले को उठाया था।
साथ ही रेल मंत्रालय के समक्ष लिखित एवं मौखिक रूप से रखते हुए मंडल एवं जोनल स्तर की बैठकों में भी लगातार मांग रखी थी। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराया गया था।
बताया कि इस सुविधा से पलामू व गढ़वा क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा। बहुत जल्द इस नई ट्रेन के शुभारंभ को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सांसद विष्णुदयाल ने पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें- सीतारामपुर-झाझा रेल लाइन पर चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ का बदला गया रूट
यह भी पढ़ें- साहिबगंज-पाकुड़ को मिलेगी वंदे भारत, देवघर में शुरू होगा बिहार-झारखंड का पहला वीजा सेंटर: MP निशिकांत दुबे