Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार; चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:21 PM (IST)

    पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोर ...और पढ़ें

    पत्रकारों को जानकारी देते थाना प्रभारी

    पत्रकारों को जानकारी देते थाना प्रभारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके पास से चोरी की बाइक समेत तीन दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

    थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बुधवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कसवाखड़ गांव निवासी विनय चौहान (28) ने 28 अप्रैल को आवेदन देकर सूचना दी थी कि 27 अप्रैल की रात उनके घर से पल्सर बाइक (जेएच 03वाई-4026) चोरी की जा रही थी। इस दौरान उन्होंने एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए थे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नावाजयपुर थाना कांड संख्या 18/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपी महूलिया निवासी राजन कुमार (18) से पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अखाड़ा निवासी रोहित कुमार (24) और महूलिया निवासी दीपक कुमार (करीब 20) को भी गिरफ्तार कर लिया।

    तीनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने दो और बिना नंबर की चोरी की स्कूटी बरामद की। बरामद वाहनों में एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच 03वाई-4026), एक काले रंग की स्कूटी (इंजन नं. एएफ 28 1033602) तथा एक पीले रंग की स्कूटी (इंजन नं. जे एफ 50E-जी-0376151) शामिल हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राजन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल, थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक बिरेन्द्र कुमार मेहता, सहायक अवर निरीक्षक सुखदेव रविदास समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- बोकारो में मोबाइल टॉर्च के भरोसे हो रहा अंतिम संस्कार, श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, बाथरूम के पास मिला शव; गले पर फंदे के निशान