विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने मुख्य आरोपी को झांसी से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी हत्या
पलामू पुलिस ने बहुचर्चित विनीत तिवारी अपहरण सह हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1784806552969_m.webp)
HighLights
विनीत तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी गिरफ्तार।
झांसी से ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाया गया आरोपी।
जमीन कारोबार में वर्चस्व को लेकर हुई थी हत्या।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के बहुचर्चित विनीत तिवारी अपहरण सह हत्याकांड में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपितों में शामिल प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाया गया है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जमीन कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई के कारण विनीत तिवारी की हत्या की गई थी। हत्या गला दबाकर की गई थी, जिसके बाद शव को घसीटकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया था।
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार को पुलिस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 25 अप्रैल को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण किया गया था। अगले दिन 26 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से उनका शव बरामद हुआ था।
मामले की जांच के दौरान कुख्यात गैंगस्टर प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, उसके भाई दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू तिवारी, प्रशांत तिवारी, राकेश तिवारी और रौशन तिवारी के नाम सामने आए थे। इनमें दिलीप तिवारी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
खबरें और भी
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार प्रशांत तिवारी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि घटना के पीछे जमीन कारोबार में वर्चस्व स्थापित करने की मंशा थी। वारदात के समय सभी आरोपित शराब के नशे में थे। हत्या के बाद प्रशांत तिवारी दो दिनों तक अपने गांव के जंगल में छिपा रहा और बाद में रिश्तेदारों की मदद से झांसी फरार हो गया। वहां वह तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराये के मकान में रह रहा था।
फरारी के दौरान उसके पास पैसे भी खत्म होने लगे थे, जिसके कारण वह दिन में केवल एक समय भोजन कर रहा था।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर झांसी में उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को उससे मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।