विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CCL में बड़ा फेरबदल, अरगडा क्षेत्र के चार अधिकारियों का तबादला; गिद्दी सी में नए मैनेजर की तैनाती

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:33 AM (IST)

सीसीएल रांची प्रबंधन ने खनन संवर्ग के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अरगडा ...और पढ़ें

सीसीएल रांची ने खनन अधिकारियों के तबादले किए।

सीसीएल रांची ने खनन अधिकारियों के तबादले किए।

HighLights

  1. सीसीएल रांची ने खनन अधिकारियों के तबादले किए।

  2. अरगडा क्षेत्र से चार अधिकारी दूसरे प्रक्षेत्र गए।

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड रांची प्रबंधन ने खनन संवर्ग के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन से संबंधित कार्यालय आदेश जारी किया है। पांच नवंबर को जारी आदेश के तहत अरगडा क्षेत्र से चार अधिकारियों का दूसरे प्रक्षेत्र एवं मुख्यालय में स्थानांतरण किया गया है।

वहीं हजारीबाग क्षेत्र से एक अधिकारी को अरगडा क्षेत्र के गिद्दी सी परियोजना में पदस्थापित किया गया है। जारी आदेश में अरगडा क्षेत्र के गिद्दी ए परियोजना में कार्यरत मैनेजर राजेश प्रियदर्शी का स्थानांतरण कथारा क्षेत्र की कथारा कोलियरी मैनेजर के पद पर किया गया है।

वहीं गिद्दी सी परियोजना के मैनेजर रामाशीष राम को रजहरा क्षेत्र में स्टाफ आफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गिद्दी सी में कार्यरत शंभू शरण कुमार का स्थानांतरण हजारीबाग क्षेत्र की केदला ओसी परियोजना में मैनेजर के पद पर किया गया है। इसके अलावा अरगडा क्षेत्र में कार्यरत सीनियर ऑफिसर (माइनिंग) विशाल मिश्रा को सीसीएल मुख्यालय के क्वालिटी मैनेजमेंट विभाग में पदस्थापित किया गया है।

वहीं, हजारीबाग क्षेत्र के तपिन नार्थ ओसीपी में कार्यरत सीनियर मैनेजर (माइनिंग) सुरेंद्र प्रसाद तिवारी का स्थानांतरण अरगडा क्षेत्र की गिद्दी सी परियोजना में मैनेजर के पद पर किया गया है। साथ ही गिद्दी ए परियोजना के राजा आनंद को गिद्दी परियोजना मैनेजर बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें- सहायक आचार्य भर्ती के भाषा विषय का संशोधित परिणाम जारी, करीब 200 को पहली बार मिलेगी नौकरी; जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र

यह भी पढ़ें- UPSC NDA NA I Final Results 2026 OUT: यूपीएससी ने एनडीए एनए-1 फाइनल रिजल्ट का किया एलान, एक क्लिक से डाउनलोड करें PDF

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।