पतरातू के हेसला में चला प्रशासन का बुलडोजर, जियाडा की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त
रामगढ़ के पतरातू स्थित हेसला पंचायत में झारखंड बिजली बोर्ड की 222.29 एकड़ भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की। उच्च न्यायालय के आद ...और पढ़ें

मौके पर मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारी। (जागरण)
HighLights
पतरातू के हेसला में जियाडा की भूमि पर अतिक्रमण हटा।
उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने की कार्रवाई।
स्थानीय लोगों ने विरोध कर सड़क जाम की।
संवाद सूत्र, पतरातू वैली (रामगढ़)। पीटीपीएस अंतर्गत पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत जनता नगर की 222.29 एकड़ भूमि झारखंड बिजली बोर्ड द्वारा औद्योगिक विकास के लिए जियाडा को हस्तानांतरित कर दी गई है।
इस पूरे भू-भाग पर पीटीपीएस द्वारा लगभग 1200 आवासीय परिसर का निर्माण कराया गया था। परंतु समय के साथ यह सारे आवास जर्जर हो चुके हैं। बावजूद इन आवासों में लोग अवैध कब्जा कर रह रहे हैं।
मौके पर मौजूद पतरातू अंचलधिकारी मनोज चौरसिया ने बताया की जियाडा द्वारा वरुण वेवरेज को 40 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। जिसे अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
साथ ही बताया की इस पूरे भूमि को खाली करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची के प्रबंध निदेशक द्वारा याचिका दायर की गई थी।
जिस पर झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रामगढ़ जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को आदेश पर गुरुवार के प्रातः सैकड़ों पुलिस बल के जवानों के साथ रामगढ़ जिला प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ हेसला पंचायत पहुंची।
जहां पहले से पंचायत के सैकड़ो लोगों के साथ विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधियों ने पदाधिकारी से कार्रवाई को रोकते हुए कुछ समय दिए जाने की मांग करने लगे।
जिस पर पदाधिकारी ने अपनी असमर्थता जताते हुए उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से यथाशीघ्र आवासों को खाली करने का निर्देश दिया गया।
जिसके बाद जमीन पर प्रशासन द्वारा ट्रेंच काटा गया। देखते ही देखते आवासों में रहने वाले लोग आनन-फानन में अपने मकान को खाली करने लगे।
जिले के दर्जनों पदाधिकारी रहे मौजूद
हेसला पंचायत को अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ अधिकारी मौजूद थे। जिसमें पतरातू सीओ मनोज कुमार चौरसिया ,बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, स्कूटीव मजिस्ट्रेट अंबिका कुमारी, दुलमी सीओ किशोरी यादव, रामगढ़ सदर सीओ रवि रमेश, इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह, मेजर मंटू यादव, थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भदानी नगर प्रभारी अख्तर अली, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, एसआइ जसमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।
आगजनी कर किया सड़क जाम
पीटीपीएस जनता नगर के आवासों को खाली कराने के दौरान अधिकारियों को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा।लोगों से आवास खाली करने गई प्रशासन की टीम द्वारा उनके मकान व बिल्डिंगों में ताले जड़ दिए गए।
जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने लगातार कई घंटों तक सड़क पर आग जलाकर पतरातु रांची मुख्य मार्ग को बाधित रखा। इस दौरान लोग रह कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए। बाद में प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद सड़क को जाम मुक्त कराया गया।
खबरें और भी
समाप्त हो जाएगा हेसला पंचायत का वजूद
पतरातू प्रखंड अंतर्गत पीटीपीएस के हेसला पंचायत का वजूद समाप्त हो जाएगा। यहां रहने वाले कई ऐसे परिवार है, जो 40 50 वर्षों से यहां रह रहे थे। इस पंचायत में लगभग साढे चार हजार मतदाता है। वही इस पूरे पंचायत के आबादी लगभग 7000 है।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
जनता नगर में प्रशासन की कार्रवाई करने के दौरान क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिसमें हेसला मुखिया प्रीति झा, विस्थापित नेता प्रदीप महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल, जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, वारिस खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन भगत आदि मौजूद थे।