प्रिंस खान के इशारे पर रांची में व्यवसायी की हत्या का तैयार हो रहा था प्लान, पुलिस ने साजिश की नाकाम
प्रिंस खान के इशारे पर रांची के एक बड़े व्यवसायी की हत्या की योजना बनाई गई थी, जिसमें शिवराज राम और आरिज आलम शामिल थे। ...और पढ़ें

प्रिंस खान। (फाइल फोटो)
HighLights
प्रिंस खान के इशारे पर व्यवसायी की हत्या की योजना।
शिवराज राम और आरिज आलम ने मिलकर बनाई थी योजना।
आरिज आलम से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।
जागरण संवाददाता, रामगढ़। झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात प्रिंस खान के इशारे पर शिवराज राम व आरिज आलम उर्फ टिंकल अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रांची में किसी बड़े व्यवसायी की हत्या करने का प्लान तैयार किया था।
पुलिस के मुताबिक रंगदारी के लिए प्रिंस खान मोबाइल पर रांची के कई बड़े व नामचीन व्यवसायियों-उद्योगपतियों को धमकी भी दी थी।
पुलिस मुठभेड़ में घायल शिवा व कुजू ओपी क्षेत्र से गिरफ़्तार आरिज आलम ने पूछताछ में बताया कि रांची सहित आसपास के अन्य जिलों में घटना को अंजाम देने के लिए वे लोग आरा(बिहार) से हथियार व कारतूस खरीदे थे।
पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में गोली से घायल शिवा ने यह भी बताया कि वह पिछले 15 दिनों से कुजू ओपी क्षेत्र स्थित आरिज आलम के सीसीएल तोपा बी-टाईप क्वार्टर में लगातार आना-जाना कर रहा था।
इधर सोमवार की शाम को तोपा बी-टाईप क्वार्टर से हथियार के साथ गिरफ़्तार हुए आरिज आलम को एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने छत्तरमांडू स्थित एसपी ऑफिस के सभागार में मीडिया के समक्ष पेश किया।
एसपी ने बताया कि अपराधी आरिज आलम उर्फ टिंकल पिता-मुस्ताक अंसारी, ग्राम-हुवाग, बलसगरा का रहने वाला है। वह तोपा बी-टाईप क्वार्टर में रह रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान क्वार्टर के कमरे जिसमें मुर्गी पालन होता है, वहां छुपाकर रखे दाे पिस्टल, चार मैगजीन व 21 कारतूस बरामद किया गया है।
राहुल दुबे और श्रीवास्तव गिरोह में भी कर चुका है काम
मौके पर ही उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि हथियार एवं गोली उसे शिवराज राम उर्फ शिवा ने दिया था। वह पहले श्रीवास्तव गिरोह, राहुल दुबे गिरोह के लिए काम कर चुका है।
खबरें और भी
वर्तमान में वह प्रिंस खान के लिए काम करता है। उसने किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार उपलब्ध कराने की बात स्वीकारी है।
एसपी ने बताया कि आरिज आलम उर्फ टिंकल का पूर्व अपराधिक इतिहास भी रहा है। एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्याें की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
यह भी पढ़ें- झारखंड में सुबह-सुबह एनकाउंटर, रामगढ़ में प्रिंस खान गिरोह का कुख्यात शूटर शिवराज पैर में गोली लगने से घायल