Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में पत्नी के इलाज के लिए घर में रखे थे 22 लाख रुपये, नौकरानी ने कर दिए साफ; FIR दर्ज

    Updated: Sat, 09 May 2026 03:51 PM (IST)

    रामगढ़ के गुरुनानक मोहल्ले में एक घर से नौकरानी ने पत्नी के इलाज के लिए रखे 22 लाख रुपये चुरा लिए। पीड़ित अरविंद सिंह आनंद ने रामगढ़ थाने में नौकरानी ...और पढ़ें

    पैसों की चोरी। सांकेतिक फोटो

    पैसों की चोरी। सांकेतिक फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामगढ़। शहर के गुरुनानक मुहल्ले में घर की नौकरानी ने ही 22 लाख रुपये नगद ने चोरी कर लिया। इस संबंध में रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    गुरुनानक मुहल्ला निवासी अरविंद सिंह आनंद ने बताया कि वे अपनी पत्नी के इलाज के लिए घर में 22 लाख रुपये नगद रखे थे। नौकरानी में सफाई के नाम पर उनका लाकर ही साफ कर दिया।

    उन्होंने प्राथमिकी में बताया कि उनके घर में मीतू कुमारी पति जितेंद्र कुमार नामक नौकरानी पिछले कई वर्षों से कम कर रही थी। उसका मायका भी रामगढ़ के पतरातू बस्ती में ही है।

    वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए अपने घर के लाकर में 22 लाख रुपये नकद रखे थे। उस पैसे से वह अपनी पत्नी का इलाज करने वाले थे।

    30 मार्च को जब अरविंद और उनके बेटे ने कमरे का लाकर खोला तो 22 लाख रुपये नगद गायब थे। इस मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें पूरी कहानी का पता चला।

    CCTV फुटेज से गहराया शक

    24 मार्च को अरविंद के पत्नी घर में अकेली थी और उनके बेटे और बहू रांची गए थे। इसी दौरान मीतू कुमारी ने घर में साफ-सफाई का काम कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में भी मीतू कुमारी को कमरे के तरफ जाते हुए देखा गया।

    चोरी की इस घटना को अंजाम देने के बाद मीतू कुमारी में उनके घर में काम करने से मना कर दिया। साथ ही उसने यह बहाना बनाया की गर्भवती होने की वजह से उसके स्वजन द्वारा काम पर नहीं आने की बात कही जा रही है।

    बाद में जब अरविंद कुमार आनंद ने घर में गायब रुपये के बारे में उससे पूछताछ की तो मीतू कुमारी के द्वारा उन्हें झूठे केस में फंसने की धमकी दी गई। उन्हें पूरा संदेह है कि नौकरानी ने ही घर में चोरी की और फिर उनके घर से रफ्फूचक्कर हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रांची में नाबालिग से गैंगरेप: पकौड़ी खिलाने के बहाने जंगल के पास ले गए, एक मकान में बारी-बारी से किया दुष्कर्म 

    यह भी पढ़ें- बंगाल में अमित शाह ने घुसपैठियों को बाहर करने किया एलान, झारखंड भाजपा भी तेज करेगी आंदोलन