रांची में नाबालिग से गैंगरेप: पकौड़ी खिलाने के बहाने जंगल के पास ले गए, एक मकान में बारी-बारी से किया दुष्कर्म
रांची के बेड़ो में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिर ...और पढ़ें

HighLights
रांची के बेड़ो में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म।
प्रलोभन देकर जंगल के पास ले गए आरोपी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
संवाद सूत्र, बेड़ो। रांची जिले क बेड़ो में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
यह मामला बेड़ो थाना क्षेत्र का है। यह घटना 7 मई दिन गुरुवार की है। पीड़िता की मौसी ने 8 मई को बेड़ो थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में पीड़िता की मौसी ने बताया कि उसकी भतीजी रांची की रहने वाली है, जो पिछले दो वर्षों से उसके साथ रहती है। गुरुवार की अपराह्न लगभग सवा चार बजे वह साप्ताहिक गुरुवार बाजार गई थी।
बहला-फुसला कर जंगल के पास ले गए
जब वह बाजार से अपने घर वापस आ रही थी। इसी दौरान बेड़ो के जामटोली रोड स्थित केनरा बैंक के समीप एक युवक ने पीड़ता को बहला फुसलाकर और पकौड़ी खिलाने का प्रलोभन दिया।
साथ ही वे पैदल चलकर बेड़ो थाना क्षेत्र के जामटोली गांव पहुंचे। वहीं, उस युवक व उसका दोस्त दोनों जंगल के समीप बेड़ो टिकरा टोली गांव निवासी टारजन उरांव के अर्धनिर्मित घर में ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दिया।
मौसी को बताई आपबीती
वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मौसी को पूरी घटना बताई। वहीं, पीएलवी मंगल तिर्की के पहल पर शुक्रवार को नाबालिग के स्वजन बेड़ो थाना पहुंचे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बेड़ो थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने बताया कि इस संबंध में बेड़ो थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस अग्रिम विधिक करवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों के लिए उच्च शिक्षा की रहा आसान, अब NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
यह भी पढ़ें- दुमका में पश्चिम बंगाल से लाई जा रही अवैध शराब की 6700 से अधिक बोतलें जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार