Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेंशन अदालत में 40 मामलों की सुनवाई, रामगढ़ उपायुक्त ने जल्द निपटारे के दिए निर्देश

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:49 AM (IST)

    रामगढ़ में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 40 मामलों की सुनवाई हुई। सभी मामलों के शी ...और पढ़ें

    उपायुक्त ऋतुराज ने रामगढ़ में पेंशन अदालत आयोजित की। जागरण

    उपायुक्त ऋतुराज ने रामगढ़ में पेंशन अदालत आयोजित की। जागरण

    HighLights

    1. उपायुक्त ऋतुराज ने रामगढ़ में पेंशन अदालत आयोजित की।

    2. विभिन्न विभागों के 40 पेंशन मामलों की सुनवाई की गई।

    संवाद सहयोगी, रामगढ़। रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में पेंशन अदालत का आयोजन किया। इस दौरान पेंशन अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े पेंशन प्रकरणों की समीक्षा के क्रम में कुल 40 मामले आए।

    सभी मामलों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

    उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश दिया। इस अवसर पर महालेखागार कार्यालय, रांची के आधिकारिक दल द्वारा पेंशन अदालत में उपस्थित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा कर्मियों को पेंशन से संबंधित ''समाधान पोर्टल'' के उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल के माध्यम से पेंशन मामलों के ऑनलाइन पंजीकरण, लंबित मामलों की निगरानी, शिकायतों के निष्पादन एवं समयबद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने समाधान पोर्टल के प्रभावी उपयोग से पेंशन मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित होने की बात कही।

    साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पोर्टल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी गई। मौके पर पेंशन अदालत में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, महालेखागार कार्यालय, रांची के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंचायती जमीन पर आपका मकान भी 2004 से पहले बना है? हरियाणा सरकार के 'समाधान पोर्टल' से मिलेगा मालिकाना हक

    यह भी पढ़ें- रामगढ़ में साख समिति कर्मियों को 16 महीने से नहीं मिला वेतन, घर चलाना हुआ मुश्किल