रामगढ़ में झारखंड पुलिस की राहुल गैंग के साथ मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; थाना प्रभारी भी घायल
रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सन्नी सिंह नामक अपराधी घायल हो गया, जबकि पतरातु थाना प्रभारी श ...और पढ़ें
-1775444949097_m.webp)
मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दो मुहानी पुल के समीप जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस व अपराधियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें राहुल दुबे गिरोह के एक अपराधी रेलीगढ़ा निवासी सन्नी सिंह घायल हो गया।
वहीं, अपरधियों के फायरिंग से पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल प्रसाद गुप्ता को हल्की चोट आई है। पुलिस को देखते ही पतरातु थाना प्रभारी के बोलेरो वाहन में फायरिंग करना शुरू किया था। इसमें वे बाल–बाल बच गए। वाहन के शीशे से उन्हें चोट लगी।
पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल, सात खोखा व बैग आदि बरामद किया है। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अजय कुमार ने अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करने हेतु एसआईटी टीम का गठन किया गया था और लगातार छापामारी की जा रही थी।
इसी क्रम मे गुप्त में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य सन्नी सिंह भूरकुंडा क्षेत्र में अपने गिरोह के अपराधियों के साथ मिलकर पुनः इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
खबरें और भी
अपराधी करने लगे फायरिंग, पुलिस ने दिया जवाब
प्राप्त सूचना के अलोक में गठित टीम भूरकुंडा एंव पतरातू क्षेत्र में सघन छापामारी किया जा रही थी। इसी क्रम मे सूचना प्राप्त हुई कि भूरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास एक व्यक्ति है और उसकी गतिविधि संदिग्ध है।
इस सूचना पर भूरकुंडा क्षेत्र अंतर्गत दुमुहाना मंदिर के पास तलाशी और छापेमारी की इस क्रम में अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी देखते ही पुलिस को लक्षित कर फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिससे थाना प्रभारी पतरातू कि गाडी के शीशा और बम्फर मे गोली लगी। वहीं, थाना प्रभारी बाल–बाल बचे।
जवाबी करवाई में फायरिंग करने वाले अपराधी के दाहिने पैर मे गोली लगी। इससे वह जख़्मी होकर गिर गया। पुलिस ने घटनास्थल पर ही पट्टी कर जख़्मी हालत में उसे तुरंत CCL अस्पताल भूरकुंडा भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस पूरे इलाके को सील करते हुए राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी अजय कुमार खुद ही घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस का 'योगी मॉडल': एनकाउंटर, पैर में गोली और अपराधियों की परेड; डीजीपी तदाशा मिश्रा की सख्ती
यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार कराएगी Physics Wallah, edX से पढ़ाई, पहले चरण में 100 कॉलेजों में स्मार्ट क्लासरूम
यह भी पढ़ें- अवैध कोयला खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले रंजीत सिंह को जान का खतरा, धनबाद प्रशासन पर उठे सवाल