Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में पानी की किल्लत से लोग परेशान: बाल्टी लेकर जताया विरोध, डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:43 PM (IST)

    पतरातू प्रखंड के कोतो और न्यू मार्केट के ग्रामीणों ने पानी की गंभीर किल्लत के विरोध में प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पतरातू (रामगढ़)। पतरातु प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो व न्यु मार्केट ग्रामीणों ने पानी की किल्लत से परेशान होकर गुरुवार को डेगची, बाल्टी आदि बर्तन लेकर प्रखंड कार्यालय के सामने पहुंच गए और पानी की भरी किल्लत को समाप्त करने की मांग करने लगे।

    ग्रामीण के साथ चल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी सिंह मुखिया निधि सिंह ने टोकीसुद जलमीनार के संवेदक के घोर लापरवाही के कारण हो रहे जल समस्या के लिए संवेदक को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की है।

    डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

    वहीं न्यु मार्केट के लोगों के नेतृत्व कर रहे समाजसेवी राहुल कुमार ने कहा कि पानी कोई खैरात नहीं है जो हम सरकार से मांग रहे हैं, यह हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। सभी लोगो की उपस्थिति में बीडीओ पतरातु मनोज कुमार गुप्ता को रामगढ़ उपायुक्त के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया और अविलंब पानी समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई।

    सैंकड़ों की संख्या में मौजूद रहे लोग

    मौके पर वार्ड सदस्य संदीप उरांव, सरिता देवी, वीना देवी, मनमती देवी, बीना देवी, कन्हैया कुमार, बिगन महली, महावीर अग्रवाल, गोविंद सोनी, अरविन्दम नायक, सपन दास, नुरजहां प्रवीण, रानी देवी, ममता देवी, रीता देवी, चिंतामनी देवी, रोहित सिंह, मोनु दुबे, तुषार मिश्रा, विनिता देवी, फुदकी देवी, सुगो देवी, विनय गुप्ता, विजय रजक, कान्ति सिंह, शनचरीया देवी, फगुनी देवी, नेहा देवी, रितु देवी आदि सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड का लातेहार उगल रहा 'सोना', खनन राजस्व मामले में प्रदेश में नंबर-1; 200% वसूली

    यह भी पढ़ें- चतरा में 11 लाख की लागत से बने आंगनवाड़ी केंद्र में बुनियादी सुविधाएं नदारद, पानी लिए भटक रहे बच्चे