Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आदित्य साहू ने दिल्ली में उठाई JPSC घोटाले की आवाज, बोले- मलाई खाने के लिए सत्ता से चिपकी है कांग्रेस

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:51 AM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दिल्ली में जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की और कांग्रेस को सत्तालोलुप बताया। ...और पढ़ें

    आदित्य साहू। (वीडियो ग्रैब)

    आदित्य साहू। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. आदित्य साहू ने संसद भवन में जेपीएससी घोटाले की जांच उठाई।

    2. कांग्रेस को अन्यायी और धोखेबाज पार्टी करार दिया, सत्तालोलुप बताया।

    3. छात्रों की मांग पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने गुरुवार को फिर से संसद भवन परिसर में जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग उठाई।

    उन्होंने कांग्रेस को अन्यायी, झूठी और धोखेबाजी पार्टी करार दिया। आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पिछले छह वर्षों से अधिक समय से कांग्रेस के समर्थन से झामुमो के नेतृत्व में सरकार चल रही है।

    2019 के बाद जो भी परीक्षाएं आयोजित हुई हैं, उसमें भयंकर धांधली हुई है। अभी हजारों छात्र पिछले 13 दिनों से अपनी न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

    लेकिन दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर गला फाड़ने वाली कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के मुंह से आवाज नहीं निकल रही है।

    'मलाई खाने के लिए सत्ता से चिपकी है कांग्रेस'

    झारखंड में कांग्रेस केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से चिपकी हुई है, इन्हें छात्रहित या जनता से कोई सरोकार नहीं है। आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों की मांग है कि सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से हो। लेकिन सरकार इस पूरे घोटाले के लिए किसी की जिम्मेदारी ही तय नहीं कर पा रही है।

    कांग्रेस अगर वास्तव में छात्रों और युवाओं की हितैषी है तो इन मांगों का वह समर्थन करे। अगर कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाती है तो सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा करे।

    यह भी पढ़ें- JPSC विवाद: राहुल गांधी ने रांची के प्रदर्शनकारी छात्रों से वीडियो कॉल पर की बात, दिया मदद का भरोसा