विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में बीजेपी ने उठाया खनिज लूट का मुद्दा, आदित्य साहू बोले- JMM सरकार में बढ़ा अवैध खनन का कारोबार

Published: Wed, 15 Apr 2026 04:57 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मांडू में झारखंड सरकार पर कोयला, बालू और पत्थर के अवैध खनन का आरोप ...और पढ़ें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, मांडू (रामगढ़)। प्रदेश में कोयला, बालू और पत्थर के अवैध कारोबार को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। राज्य की खनिज संपदा की खुलेआम लूट हो रही है और इसमें सरकार की सीधी मिलीभगत है।

उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मांडू चट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आहूत तीन दिवसीय महायज्ञ को भूमि पूजन में शामिल होने के बाद स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस और जेएमएम की गठबंधन सरकार बनी है, तब से प्रदेश में चारों ओर अवैध खनन और कारोबार का जाल फैल गया है। कोयला, बालू और पत्थर की तस्करी बिना किसी रोक-टोक के जारी है। जिससे राज्य को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

आदित्य साहू ने कहा कि सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है, बल्कि संरक्षण देने का काम कर रही है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू कर खनिज संपदा की लूट को बंद किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास और संसाधनों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता अब वर्तमान सरकार की कार्यशैली को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। मौके पर पंकज साह, रतन कुमार, विवेक गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, विपिन गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ रहा झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर मांदर, जीआई टैग मिलने की उम्मीद

यह भी पढ़ें- झारखंड के सरकारी स्कूलों में 'प्रोजेक्ट रेल' की वापसी, हर महीने होगा छात्रों का मूल्यांकन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।