Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Protest: छात्रों के साथ झामुमो-कांग्रेस कर रही राजनीति, करानी होगी सीबीआई जांच: आदित्य साहू

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:24 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर झामुमो-कांग्रेस सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्हों ...और पढ़ें

    आदित्य साहू का झामुमो-कांग्रेस पर हमला, छात्रों के साथ राजनीति का आरोप।

    आदित्य साहू का झामुमो-कांग्रेस पर हमला, छात्रों के साथ राजनीति का आरोप।

    HighLights

    1. आदित्य साहू ने जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों से मुलाकात की।

    2. झामुमो-कांग्रेस पर छात्रों के आंदोलन से राजनीति करने का आरोप।

    3. छात्रों की मांग पर मामले की सीबीआई जांच की मांग।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जयपाल सिंह स्टेडियम में अनशनकारी छात्रों की आंखों से निकले आंसू में झारखंड के करोड़ों छात्र-नौजवान शामिल हैं। राज्य सोरेन सरकार अपने हक और भविष्य के लिए आवाज उठा रहे छात्रों के साथ जिस प्रकार अन्याय और अत्याचार कर रही है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    इन आंसुओं की कीमत झामुमो और कांग्रेस को चुकानी ही होगी। साहू ने जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात के बाद ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मैदान में आइसा का पंडाल लग गया, एनएसयूआइ का पंडाल लग गया, झारखंड छात्र मोर्चा का पंडाल लग गया, यह प्रमाणित करता है कि छात्रों के साथ झामुमो-कांग्रेस राजनीति करना चाहती है।

    राज्य की जनता और छात्र सरकार के सारे पैंतरे को समझ रहे हैं। छात्रों की दो टूक की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार दोहरी राजनीति कर रही है। राहुल गांधी को छात्रों की बजाय सीएम से बात करनी चाहिए।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक एल ख्यांगते ने टीडीपीएल कंपनी के साथ मोराबादी और रेडिशन ब्लू होटल में मीटिंग भी की थी। अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होना, सरकार और उनके बीच के प्रगाढ़ रिश्ते को बतलाने के लिए काफी है। यही वजह है कि हेमंत सरकार में सीआईडी जांच ना पहले कभी विश्वसनीय थी, ना आगे कभी विश्वसनीय रहेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CGL रद और CBI जांच पर नहीं बनी बात, जारी रहेगी छात्रों की हड़ताल, 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव

    यह भी पढ़ें- JPSC में भूचाल: CID समन के बाद आयोग के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    यह भी पढ़ें- मेधा घोटाले के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदिवासी महोत्सव में सीएम हेमंत सोरेन ने दिया छात्रों को न्याय का भरोसा

    यह भी पढ़ें- झारखंड में झारखंड में सीनियर IPS अधिकारी पर आदिवासी जमीन हड़पने का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सीएम से की जांच की मांग