यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड के इस दिग्गज नेता ने बताई I.N.D.I.A की सबसे बड़ी कमजोरी, बोले- किसी एक व्यक्ति के विचार से नहीं चलती राजनीति
झारखंड में I.N.D.I.A के घटक दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू है। इस बीच आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने I.N. ...और पढ़ें

HighLights
- आईएनडीआईए गठबंधन में नजर नहीं आती जवाबदेही : सुदेश महतो।
- कहा- किसी एक व्यक्ति के विचार से नहीं चलती राजनीति।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में I.N.D.I.A के घटक दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू है। सत्तारूढ़ झामुमो ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से सात सीटों पर खुलकर दावेदारी दावेदारी कर रही है। वहीं कांग्रेस राज्य में अपने लिए सम्मान जनक सीटें पाने की कोशिश में जुटी हुई है। वामदल और राजद जैसे दल भी विभिन्न सीटों पर अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं।
आईएनडीआईए को नहीं दिखाई देती देश की तरक्की
इस बीच आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि आईएनडीआईए गठबंधन सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने की कोशिश तक ही सीमित है। इसमें देश और देशवासियों की तरक्की नहीं दिखाई देती है। देश एवं देशवासियों के प्रति इनकी कोई जवाबदेही भी नजर नहीं आती है।
सुदेश रविवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मो. सरफ़राज़ आलम और मो. शाहनवाज़ आलम के नेतृत्व में रांची के कई युवाओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की।
किसी एक व्यक्ति के विचार से नहीं चलती राजनीति
पार्टी में शामिल हुए सभी युवा साथियों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राजनीति किसी एक व्यक्ति के विचार से नहीं बल्कि अनेक विचारों को एक जगह समाहित करने से चलती और सशक्त दिखती है। राजनीति में सामूहिकता को प्लेटफार्म देने का काम आजसू पार्टी करती है।
मनाई बहादुर सिंह की मनाई गई जयंती
आजसू पार्टी कार्यालय में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बहादुर सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी याद में एक मिनट का मौन रख कर उन्हें नमन किया गया।
खबरें और भी
डोमन सिंह मुंडा बने आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष
डोमन सिंह मुंडा आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष बनाए गए हैं। डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता को केंद्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आजसू पार्टी के प्रवक्ता देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो, रौशनलाल चौधरी, राजेंद्र मेहता आदि ने इन्हें बधाई दी है।