Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: '...दिल्ली से महंगे वकील ला रहे हेमंत सोरेन', बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पर जमकर प्रहार

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 09:02 PM (GMT+05:30)

    रांची में बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अ ...और पढ़ें

    '...दिल्ली से महंगे वकील ला रहे हेमंत सोरेन', बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पर जमकर प्रहार
    '...दिल्ली से महंगे वकील ला रहे हेमंत सोरेन', बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पर जमकर प्रहार

    HighLights

    1. 17 अगस्त को भोगनाडीह से शुरू हुई संकल्प यात्रा का समापन
    2. हेमंत सरकार में विकास का काम ठप है।- बाबूलाल मरांडी

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के विकास के लिए नहीं, अपने और अपने परिवार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। लुटेरों को संरक्षण दे रहे हैं और ईडी से बचने के लिए दिल्ली से महंगे वकील ला रहे हैं।

    संकल्प सभा के समापन के अवसर पर शनिवार को रांची के हरमू मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन अपने को आंदोलनकारी बताते हैं, लेकिन इतनी सारी गड़बड़ी कर ईडी से भाग रहे हैं।

    'सरकार में सभी जगह लूट मची है।'

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस सरकार में सभी जगह लूट मची है। बिना पैसा का कोई काम नहीं होता। पुलिस भी वसूली में लगी है। जब पुलिस वसूली में लगी रहेगी तो कानून-व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकती। इस सरकार में विकास का काम ठप है। जो भी काम हुआ था वह भाजपा की सरकार में हुआ।

    सड़क, बिजली आदि दुरुस्त हुई तो भाजपा के कार्यकाल में। कांग्रेस ने तो इतने वर्ष तक शासन कर कभी विकास की सुध ही नहीं ली। हेमंत सरकार ने पांच लाख युवाओं को रोजगार देने नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। बजट में घोषणा भी की, लेकिन यह घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई।

    खबरें और भी

    17 अगस्त को भोगनाडीह से शुरू हुई थी संकल्प यात्रा

    इसी के साथ बाबूलाल मरांडी द्वारा 17 अगस्त को भोगनाडीह से शुरू हुई संकल्प यात्रा का समापन हुआ। इससे पहले 75 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी यात्रा पहुंची थी।

    शनिवार को छह विधानसभा क्षेत्रों रांची, हटिया, कांके, खिजरी, मांडर तथा तमाड़ की संयुक्त रूप से हुई। इस यात्रा ने 219 प्रखंडों का स्पर्श किया। समापन समारोह को सांसद सुदर्शन भगत, विधायक समरी लाल, नवीन जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।

    'तब तक संघर्ष जब तक सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते'

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की सरकार जिस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है और नागिरकों को सताने का काम कर रही है, उसे संकल्प यात्रा में जनता को बताने का काम किया गया। हम तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक हेमंत सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेंगे।

    'भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा'

    रांची से निर्वाचित सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस संकल्प यात्रा ने भय, भूख और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अलख जगाने का काम हुआ। यह अलख बालू, खनिज और जमीन की चोरी के खिलाफ है। यह सरकार जनहित के मुद्दों से हट गई है।

    इनकी भी रही उपस्थित

    समापन समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा लकड़ा, कई सांसद और विधायक उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: '...जमीन हड़पने के लिए माता-पिता का नाम बदल दिया', संकल्प यात्रा के समापन समारोह में हेमंत सोरेन पर बरसे जेपी नड्डा

    यह भी पढ़ें: '2024 का चुनाव सनातनियों और भ्रष्टाचारियों के बीच', धनबाद में गरजे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, विपक्ष को बताया यमराज