Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress विधायक JP पटेल के खिलाफ BJP का एक्शन, दल-बदल कार्यवाही की कर दी मांग; दो हफ्ते में देना होगा जवाब

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 10:27 PM (IST)

    मांडू के भाजपा विधायक जेपी पटेल के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है और भाजपा ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ ...और पढ़ें

    Congress विधायक JP पटेल के खिलाफ BJP का एक्शन (File Photo)
    Congress विधायक JP पटेल के खिलाफ BJP का एक्शन (File Photo)

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस में शामिल हो गए थे जेपी पटेल और हजारीबाग से लड़ा था चुनाव
    2. भाजपा ने की है दल-बदल की शिकायत

    राज्य ब्यूरो, रांची। मांडू के भाजपा विधायक जेपी पटेल के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से शिकायत की थी।

    उल्लेखनीय है कि जेपी पटेल लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने हजारीबाग संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और परास्त हुए।

    भाजपा ने की शिकायत तो दर्ज हुआ मामला

    भाजपा की शिकायत पर उनके खिलाफ दर्ज मामले में विधानसभा सचिवालय ने उन्हें छह दिन में जवाब सौंपने का समय दिया था। शुक्रवार को वह अवधि समाप्त हो गई। उन्हें दोबारा जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।

    जेपी पटेल का जवाब विधानसभा सचिवालय को मिलने के बाद दल-बदल मामले में कार्यवाही आगे बढ़ेगी। स्पीकर न्यायाधिकरण में पूरे मामले की सुनवाई होगी। जेपी पटेल का दल-बदल का इतिहास रहा है। उन्होंने राजनीति की शुरूआत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से की।

    बाद में वे भाजपा में चले गए और पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा। वे मांडू से विधायक निर्वाचित हुए। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

    सही माध्यम से नहीं भेजा सीता सोरेन ने इस्तीफा

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से भाजपा में शामिल हुईं जामा की विधायक सीता सोरेन का इस्तीफा सही माध्यम से मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि पार्टी बदलने के बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को इस्तीफा भेजा था। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक इस्तीफा सही माध्यम से नहीं भेजा गया था।

    उन्होंने अपने पुत्री के ई-मेल आइडी से इस्तीफा प्रेषित किया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया। नियम के मुताबिक उन्हें अधिकृत ई-मेल आइडी के जरिए इस्तीफा भेजना होगा।

    दुमका संसदीय सीट से लड़ा था सीता सोरेन ने चुनाव

    इसके अलावा वह स्वयं या विशेष दूत के माध्यम से त्यागपत्र भेज सकतीं हैं। विधानसभा सचिवालय ने उन्हें इस संबंध में सूचित करते हुए सही माध्यम से इस्तीफा भेजने को कहा है।

    खबरें और भी

    भाजपा में शामिल होने के बाद झामुमो ने सीता सोरेन को दल से निलंबित कर दिया था। सीता सोरेन ने दुमका संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्हें झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन ने पराजित कर दिया।

    ये भी पढ़ें-

    Alamgir Alam: आलमगीर आलम पर चला CM चंपई सोरेन का चाबुक! वापस लिए आवंटित किए गए सभी विभाग

    Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 में इन मंत्रियों मिल सकती है जगह, इनका नाम रेस में शामिल