Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Exit Poll 2024: 'ये दिल मांगे मोर', झारखंड के एग्जिट पोल के नतीजे से गदगद हुई BJP

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 10:15 PM (GMT+05:30)

    देश में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव खत्म होने के बाद अलग-अलग चैनलों के एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। इन एग्जिट पोल में भाजपा को बड़ी को देश में ...और पढ़ें

    झारखंड के एग्जिट पोल के नतीजे से गदगद हुई BJP
    झारखंड के एग्जिट पोल के नतीजे से गदगद हुई BJP

    HighLights

    1. पांच एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा को से 8 से 10 सीट मिलने का अनुमान
    2. बीजेपी के नेता ने झारखंड की सभी सीटों पर किया जीत का दावा

    राज्य ब्यूरो, जागरण। सातवें चरण के चुनाव खत्म होने के बाद अलग-अलग चैनलों के एग्जिट पोल में देशभर में भाजपा को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। लेकिन अधिकांश एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा को सीटों का नुकसान दिखाया गया है। 2019 में भाजपा ने राज्य की 14 में से 12 सीटें जीती थीं।

    पांच के करीब एग्जिट पोल में इस बार भाजपा को 8 से 10 सीटें दिखाई गई है। पार्टी के नेता इस अनुमान से असहमत हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभी 14 सीटें जीतने का दावा किया है।

    इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का कहना है कि चार जून को आने वाले परिणाम यह साबित कर देंगे कि भाजपा को राज्य में सभी 14 सीटें मिल रही हैं। यानि एग्जिट पोल देखकर झारखंड भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ये दिल मांगे मोर।

    सातवें चरण की तीन सीटों पर सस्पेंस

    आखिरी चरण में गोड्डा, दुमका और साहिबगंज सीट पर वोटिंग हुई। खास बात यह है कि तीनों ही सीट पर वोटिंग का प्रतिशत अच्छा रहा। अब बढ़े हुए वोट प्रतिशत का लाभ भाजपा को मिलता है या झामुमो गठबंधन को यह चार जून को पता चलेगा।

    खबरें और भी

    हालांकि एग्जिट पोल में झारखंड में सीटों के लेकर कोई आंकड़ा नहीं दिया गया है। जबकि एनडीए और आईएनडीआईए दोनों ही खेमे जीत के अपने दावे कर रहे हैं।

    एग्जिट पोल के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी सीटों को लेकर अलग-अलग दावे चल रहे हैं। फेसबुक और एक्स के पोस्ट में झारखंड में भाजपा को 8 से लेकर 12 तक सीटें बताई जा रही हैं। अब मंगलवार को ही पता चलेगा कि जनता ने किसे कितनी सीटें दी हैं।

    ये भी पढे़ं-

    Jharkhand Result 2024: काउंटिंग से पहले एक्शन मोड में Kalpana Soren, नेताओं-कार्यकर्ताओं को दे दिया बड़ा टास्क

    Jharkhand Exit poll 2024 : इस बड़े सर्वे में भाजपा गठबंधन को नुकसान, I.N.D.I.A को मिल रही इतनी सीटें