Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मोदी देना चाहते थे 50% आरक्षण; कांग्रेस ने अटकाया रोड़ा', झारखंड BJP अध्यक्ष का तीखा प्रहार- 'मंईयां सम्मान' छलावा

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 04:56 PM (IST)

    भाजपा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के विरोध में रांची में आक्रोश मार्च निकाला। पद्मश्री छुटकी महतो और जमुना टुडू ने भरी हुंकार। रामगढ़ की भाजपा ...और पढ़ें

    महिला आरक्षण विधेयक पर मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली आक्रोश रैली। (फोटो: जागरण)

    महिला आरक्षण विधेयक पर मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली आक्रोश रैली। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का विरोध।

    2. रांची, लोहरदगा, खूंटी और रामगढ़ से पहुंची हजारों महिलाएं।

    3. कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकार रोकने का आरोप।

    राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आक्रोश मार्च का आयोजन किया। हाथों में कांग्रेस और झामुमो पर महिला विरोधी होने की तख्तियां लिए हजारों महिलाएं रांची के मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची।

    आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। भाजपा के सभी बड़े नेता इसमें मौजूद रहे। हालांकि मंच पर राज्य भर की महिला नेत्रियों को ही स्थान दिया गया।

    खास बात यह रही कि पद्मश्री छुटकी महतो और जमुना टुडू ने भी मंच से महिलाओं को अधिकार नहीं देने के सवाल पर कांग्रेस को घेरा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि गांव घर में जब कांग्रेस के नेता जाएंगे तो महिलाएं उनसे अपने साथ हुए धोखे का सवाल पूछेंगी।

    उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार महिलाओं को विधायिका में 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए तैयार थी। लेकिन कांग्रेस को देश में महिलाओं को मजबूत होते देखना अच्छा नहीं लगा।

    महिला प्रतिनिधित्व पर भाजपा जारी रखेगी आंदोलन

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि रांची में निकली यह आक्रोश रैली गांव तक जाएगी। मंडल स्तर पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता कांग्रेस को बेनकाब करेंगी। रैली में शामिल होने आई महिलाओं ने भी कांग्रेस पर सवाल उठाए।

    रामगढ़ जिले के चितरपुर से आईं साबो महतो ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो मंइयां सम्मान का झूठा दिखावा करती हैं। संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों को कांग्रेस गठबंधन ने तोड़ दिया है।

    खबरें और भी

    bjp protest1

    मंच के नीचे रहे भाजपा के बड़े नेता

    आक्रोश रैली के मंच पर एक के बाद एक महिला नेताओं का संबोधन होता रहा। जबकि नीचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व अध्यक्ष पीएम सिंह समेत वरिष्ठ नेता बैठकर भाषण सुनते रहे।

    भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त करने का अभियान चलाया है।

    पेड़ की छांव में महिलाओं ने लगाई बैठक

    दिन के ग्यारह बजे प्रारंभ हुआ कार्यक्रम दो बजे समाप्त हुआ। मोरहाबादी मैदान में कड़ी धूप के बीच बाहर से आई महिलाएं कुर्सी लेकर छांव तलाशती रहीं। रांची के अलावा बाहर के जिलों से भी अच्छी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।

    पार्टी के पुरुष कार्यकर्ता और नेता महिलाओं को सत्तू शर्बत और पानी पिला रहे थे। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू घूम घूमकर एक एक कार्यकर्ता का हालचाल पूछते रहे।

    bjp protest2

    आदित्य साहू के अध्यक्ष बनने के बाद JMM-कांग्रेस के खिलाफ यह पहला बड़ा कार्यक्रम था। (फोटो: जागरण)

    यह भी पढ़ें- पंचायतों के लिए लड़कर लाए ₹550 करोड़: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को किया पुरस्कृत, दुलमी और मेरू बने मिसाल

    यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने JSSC को फटकारा, पूछा- माध्यमिक आचार्य परीक्षा में हैकिंग हुई तो FIR दर्ज क्यों नहीं की?

    यह भी पढ़ें- हॉकी के नेशनल हीरो का दर्दनाक अंत: रांची में तीर-धनुष लेकर मंदिर बचाते शहीद हुए बिरसा मुंडा, 2 साल से नहीं मिला था वेतन