Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के तीन जिलों में बनेंगे नेतरहाट मॉडल आवासीय विद्यालय, बोकारो के नवाडीह में 116 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 01:33 PM (IST)

    बोकारो के नवाडीह में लगभग 116 करोड़ रुपये की लागत से नेतरहाट की तर्ज पर एक आवासीय विद्यालय बनेगा। यह पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का सपना था, जो उन ...और पढ़ें

    नवाडीह में बनेगा 116 करोड़ का नेतरहाट जैसा आवासीय विद्यालय। (नेतरहाट की तस्वीर जागरण फाइल से)

    नवाडीह में बनेगा 116 करोड़ का नेतरहाट जैसा आवासीय विद्यालय। (नेतरहाट की तस्वीर जागरण फाइल से)

    HighLights

    1. नवाडीह में 116 करोड़ का आवासीय विद्यालय बनेगा।

    2. तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का था सपना।

    3. सीबीएसई संबद्ध, अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई।

    राज्य ब्यूरो, रांची। बोकारो के नवाडीह में लगभग 116 करोड़ रुपये की लागत से लातेहार स्थित नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर आवासीय विद्यालय की स्थापना होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    इससे पहले, इसके भवन निर्माण को लेकर तैयार डीपीआर पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। सीबीएसई से संबद्धता दिलाकर यहां यहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की जाएगी।

    नवाडीह में नेतरहाट की तर्ज पर आवासीय विद्यालय की स्थापना पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में न केवल इसकी घोषणा की थी, बल्कि इसकी राज्य सरकार से स्वीकृति भी दिलाई थी।

    हालांकि उनके निधन के लगभग तीन वर्ष बाद यह आवासीय विद्यालय धरातल पर उतरेगा। इससे पहले, राज्य सरकार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय तथा इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय, हजारीबाग की तर्ज पर दो अन्य प्रमंडलों में आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्य करा रही है।

    संताल परगना प्रमंडल में मसलिया, दुमका तथा कोल्हान प्रमंडल में खूंटपानी, चाईबासा में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य जारी है। मसलिया में भवन निर्माण लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। खूंटपानी में विद्यालय भवन का निर्माण हाल ही में शुरू किया गया है।

    हालांकि इन दोनों आवासीय विद्यालयों में अस्थायी व्यवस्था के तहत पढ़ाई शुरू कर दी गई है। लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय की बात करें तो यहां प्रत्येक वर्ष कक्षा छह में सौ सीटों पर सिर्फ छात्रों का नामांकन होता है।

    खबरें और भी

    हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी तर्ज पर तीन अन्य विद्यालयों के संचालन का जिक्र करते हुए यहां छात्राओं के भी नामांकन होने की बात कही थी। इनमें नेतरहाट आवासीय विद्यालय संचालित हैं।

    हालांकि अभी इसपर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए भी नेतरहाट में सिर्फ छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। नेतरहाट को पूर्व में जैक से संबद्धता प्राप्त थी।

    बाद में राज्य सरकार ने इसे सीबीएसई से संबद्धता दिलाते हुए यहां अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की। मसलिया तथा खूंटपानी स्थित आवासीय विद्यालयों की संबद्धता जैक से है तथा यहां हिन्दी माध्यम से पढ़ाई होती है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए जोड़-घटाव शुरू, गठबंधन की अग्निपरीक्षा; भाजपा से सीता सोरेन रेस में

    यह भी पढ़ें- 20वीं किस्त के साथ 51 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचा 2500 रुपये, ₹30,000 सालाना से जीवन बदल रहा

    यह भी पढ़ें- झारखंड में समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव, OBC आरक्षण पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा एलान