'आखिरी समय तक देंगे उनका साथ', JPSC प्रोटेस्ट के समर्थन में रांची पहुंचा CJP का प्रतिनिधिमंडल
रांची में JPSC विवाद को लेकर छात्रों के आंदोलन को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का समर्थन मिला है। CJP ने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मां ...और पढ़ें
HighLights
CJP ने रांची में JPSC छात्रों को समर्थन दिया।
JPSC परीक्षा रद्द कर CBI जांच की मांग की।
जागरण संवाददाता, रांची। JPSC विवाद को लेकर रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को अब 'कॉकरोच जनता पार्टी' का भी समर्थन मिल गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में CJP का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा और आंदोलन में छात्रों के साथ खड़े होने का एलान किया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि झारखंड के बच्चों के साथ CJP पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई राजनीतिक समूह नहीं है और जहां भी छात्रों के साथ अन्याय होता है, उनका हक और अधिकार छीना जाता है, वहां CJP उनके साथ खड़ी होगी।
प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान अलग-अलग पदों के लिए रकम से संबंधित रेट लिस्ट भी देखने को मिली है। CJP ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।
VIDEO | Ranchi: A delegation of the Cockroach Janta Party arrives to support protesting students. pic.twitter.com/Re0td1lDSP
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2026
उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि पहले भर्ती निकाली जाए और निष्पक्ष तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो। CJP ने भी इन्हीं मुद्दों को अपना समर्थन देने की बात कही।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने जंतर-मंतर के आंदोलनों से जो अनुभव हासिल किया है, उसे झारखंड के आंदोलनरत छात्रों के साथ साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे मंच के नीचे से छात्रों का समर्थन करते रहेंगे और उनके आंदोलन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- JPSC प्रोटोस्टः छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, बोली- उनकी आवाज दबाई नहीं जानी चाहिए
यह भी पढ़ें- बिहार में छात्रों के साथ खड़े तेजस्वी, झारखंड में JPSC-JSSC आंदोलन पर खामोशी क्यों? उठने लगे सियासी सवाल
यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC परीक्षा रद करने की मांग: सीएम हाउस के पास ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, हिरासत में चार प्रदर्शनकारी